Wednesday, October 14, 2009

सरकार को एक माह का अल्टीमेटम

जयपुर। गुर्जर नेता रामवीर सिंह विधूडी ने राज्य सरकार से गुर्जर समाज सहित एसबीसी वर्ग में शामिल जातियों को ओबीसी आरक्षण में से पांच फीसदी हिस्सा देने की मांग की है। साथ ही, अल्टीमेटम दिया कि एक माह में मांग पूरी नहीं की गई तो गुर्जर समाज फिर आंदोलन करेगा। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि आंदोलन के तहत सचिवालय पर धरना दिया जाएगा और दिल्ली तक पैदल कूच किया जाएगा।
इसमें देशभर के गुर्जर नेता भाग लेंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा, एसबीसी को ओबीसी में से पांच फीसदी दिया जाए या गुर्जर समाज को जनजाति आरक्षण की केन्द्र सरकार को सिफारिश हो। उन्होंने कर्नल किरोडी सिंह बैंसला पर अपने स्वार्थ के लिए गुर्जर समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया। विधूडी ने कहा कि एसबीसी को अलग से पांच फीसदी आरक्षण देते समय कुल आरक्षण 50 फीसदी से अधिक होने पर अदालती अडचन का पहले से ही अंदेशा था। इसीलिए वे समझौता वार्ता बीच में ही छोडकर चले गए थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव 15 दिसम्बर तक

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव 15 दिसम्बर तक हो जाएगा। संगठनात्मक चुनाव के सिलसिले में बुधवार को जयपुर दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी थांवरचंद गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर सदस्यता अभियान की बैठक में हिस्सा लिया। प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय हुआ कि स्थानीय समितियों के चुनाव 25 अक्टूबर से 10 नवम्बर के बीच कराए जाएंगे।
सवालों के जवाब में गहलोत ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव 10 अक्टूबर को प्राथमिक इकाई से शुरू होने थे लेकिन प्रदेश में दो विधानसभा उपचुनाव और शहरी निकायों के चुनाव को देखते हुए प्रदेश इकाई पर छोड दिया गया कि प्रदेशाध्यक्ष से नीचे के चुनाव अपने हिसाब से करा लें। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद का चुनाव 15 दिसम्बर से पूर्व होना है और इसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने आश्वस्त कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 30 दिसम्बर तक हो जाएगा।
कार्यकारिणी पर रोक नहींएक सवाल के जवाब में गहलोत ने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने पर भी प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर किसी तरह की रोक नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष जब चाहें, अपनी टीम बना सकते हैं।

निकाय चुनाव को हरी झण्डी

जयपुर। उच्च न्यायालय ने बुधवार को शहरी निकाय चुनावों में युवाओं का प्रतिनिधित्व निर्धारण (आरक्षण) पर फैसला सुरक्षित रखते हुए चुनाव प्रक्रिया व महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण को अन्तरिम अनुमति दे दी है। वहीं राज्यपाल एस.के. सिंह ने बुधवार को पंचायती राज संस्थाओं में युवाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए तैयार अध्यादेश को मंजूरी दे दी।
हाईकोर्ट ने सीकर के मोहम्मद कलीम व एक अन्य की याचिका पर आरक्षण प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर लगी रोक के आदेश में संशोधन कर दिया। मुख्य न्यायाधीश जगदीश भल्ला व न्यायाधीश मनीष भण्डारी की खण्डपीठ ने इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी करने की अनुमति दे दी। साथ ही, महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के 15 सितम्बर, 09 के राज्य सरकार के आदेश की पालना की भी छूट दे दी, लेकिन युवाओं को प्रतिनिधित्व देने के मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए इस मामले में अभी सरकारी आदेश की पालना नहीं करने को कहा है।
न्यायालय में यह कहा गयाप्रार्थीपक्ष ने महिला आरक्षण 33 से बढाकर 50 फीसदी करने व युवाओं के लिए कुछ स्थान सुरक्षित किए जाने को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि इससे प्रदेश में कुल आरक्षण 50 फीसदी को पार कर गया है, जो इन्द्रा साहनी के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के विपरीत है। राज्य सरकार ने सीधा आरक्षण 50 फीसदी पार नहीं करने का तर्क देते हुए कहा था कि युवाओं को आरक्षण नहीं दिया, यह तो योग्यता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में पक्षकार बनकर न्यायालय से आग्रह किया कि पांच साल में चुनाव कराना उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। समय पर चुनाव कराने के लिए उसे मतदाता सूची जारी कर चुनाव प्रक्रिया शुरू करनी है, इसलिए चुनाव कराने की अनुमति दी जाए।
अब पंचायतों में युवाओं को जगहराज्यपाल एस.के. सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं में युवाओं का प्रतिनिधित्व निर्धारित करने के अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए। बुधवार देर शाम तक विधि विभाग में इस अध्यादेश के गजट में प्रकाशन की प्रक्रिया चल रही थी। इस अध्यादेश के तहत राज्य सरकार ने विशेष अर्हता तय करते हुए 21 से 35 आयुवर्ग के लोगों के लिए कुछ स्थान सुरक्षित किए हैं।
अध्यादेश में यह* अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग या महिला आरक्षण में से प्रत्येक वर्ग में युवाओं के लिए दो से अधिक स्थान सुरक्षित नहीं दिए जा सकते। * जहां अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग या महिलाओं में से किसी के लिए आरक्षित स्थान तीन या कम हो, वहां युवाओं को केवल एक ही स्थान सुरक्षित हो सकेगा। * जहां अनारक्षित वर्ग के लिए पांच या कम स्थान हों, वहां एक स्थान युवा के लिए सुरक्षित हो सकेगा। * जहां अनारक्षित स्थान पांच से ज्यादा हों, वहां प्रत्येक पांच में से एक स्थान युवा को मिल सकेगा और इस निर्धारण के समय पांच से कम वाले हिस्से को नहीं गिना जाएगा।
महिला आरक्षण के लिए लाटरीराजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जयपुर नगर निगम समेत 46 शहरी निकायों में महिला आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इन चुनावों में महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण मिलेगा। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि जिला कलक्टरों से नए सिरे से सदस्यों व निकाय प्रमुखों के लिए महिला वार्डोü की लॉटरी निकालने को कह दिया गया है। इधर राज्य निर्वाचन आयोग दिवाली बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा। आयोग ने अदालत में प्रकरण के चलते भी अपनी तैयारियां नहीं रोकी थी।

Monday, October 12, 2009

निशाने पर थी मोदी की सभा!

अहमदाबाद. देश की खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि दिवाली के दौरान आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए आतंकी सक्रिय हो रहे हैं। इसके मद्देनजर गुजरात पुलिस पहले से ही सतर्क है।

उधर, सोमवार तड़के सुबह पांच बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की वस्त्राल क्षेत्र में आयोजित होने वाली सभा में जुहापुरा से दो शख्स सायलेंसरवाली रिवॉल्वर लेकर आने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया था।

कॉले रंग के वस्त्र में आने वाले दोनों शख्सों के नाम तक बताए गए थे। इस बेनामी फोने को गंभीरता से लेते हुए नियंत्रण कक्ष से फौरन शहर के पूर्व व पश्चिम क्षेत्रों के कई चुनिंदा पुलिस थानों, क्राइम ब्रांच व एटीएस को निगरानी रखने के निर्देश वाले संदेश भेजे गए थे।

इस संदेश के मिलते ही पुलिस बेड़े में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इतना ही नहीं वस्त्राल क्षेत्र में आयोजित होने वाली मोदी की सभा के लिए अतिरिक्त पुलिस दल व क्राइम ब्रांच की पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। उधर, मोदी के साथ रहने वाले एसपीजी सुरक्षा कवच को भी सतर्क कर दिया

गया था। पुलिस नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि तड़के सुबह यह फोन प्राइवेट फोन से किया गया था जबकि नियंत्रण कक्ष में लगा कॉलर आईडी इस नंबर को लोकेट नहीं कर सका। इस कॉल को मात्र धमकी भरा फोन मानकर पुलिस उसे पहचान करने का प्रयास कर रही है।

उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल प्राइवेट नंबर से होने के कारण वह दर्ज नहीं हो सका। इसके बाद भी इस प्रकार के नंबर किसके पास हैं और किस क्षेत्र के मोबाइल टावर द्वारा पास किया गया है, इसके माध्यम से फोन करने वाले का सुराग लगाने में पुलिस जुट गई है। सबसे खास बात यह है कि सुबह आए इस फोन को शाम तक पुलिस लोकेट नहीं कर सकी। उधर, दिवाली के मद्देनजर आए फोन के कारण पुलिस विभाग में भी तर्क-वितर्क चल रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से संगठनात्मक चर्चा

चित्तौडगढ जिले के पदाघिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात उदयपुर मार्ग पर बागुण्ड स्थित श्री सांवलियाजी के प्राकट्य स्थल मंदिर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होने प्रदेशाध्यक्ष से जिले की संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा की।
जिले के पदाघिकारियों ने बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष को जिले की स्थिति से अवगत कराया तथा महत्वपूर्ण सुझाव देकर बेहतर कार्य के लिए राय मांगी। प्राकट्य स्थल मंदिर पर उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष सुरेश झंवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा प्रदीप काबरा, भंवरसिंह नरधारी, युवा मोर्चा चित्तौडगढ नगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धनसिंह रूद, महामंत्री सागर सोनी, ग्रामीण मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष भंवरसिंह आदि ने प्रदेशाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।

तीन राज्यों में वोटिंग जारी

महाराष्ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश में आज सुबह सात बजे से कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। महाराष्ट्र की 288, हरियाणा की 90 और अरूणाचल प्रदेश की 57 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। अरूणाचल प्रदेश की 60 में से तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस बीच, हरियाणा के एक मतदान केन्द्र पर फायरिंग की खबर है। फिरोजपुर झिरका के नीमखेडा पोलिंग बूथ पर प्रत्याशियों के समर्थकों में भिडंत के बाद फायरिंग की गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। गढचिरौली में भी नक्सली मतदान रोकने की कोशिश कर रहे हैं। सडकों पर पेड डालकर रास्ते बंद कर दिए हैं। गढचिरौली के कासनपुर में बीएसएफ और नक्सलियों के बीच रूक-रूककर फायरिंग हो रही है।
नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी जबकि बाकी जगहों पर शाम पांच बजे तक चलेगी। वोटों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी और सरकार बनाने का काम 25 अक्टूबर तक पूरा होगा। संवदेनशील मतदान केन्द्रों पर डिजिटल कैमरों और वीडियो से नजर रखी जा रही है।
नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधगढचिरौली की नक्सली हिंसा के कारण खास तौर से महाराष्ट्र में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केन्द्रीय बलों की 35 कम्पनियां विशेष रूप से नक्सलवाद से प्रभावित गढचिरौली, गोन्दिया और चन्द्रपुर जिले में भेजी गई हैं। इन क्षेत्रों में नक्सलियों ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। नक्सल प्रभावित गढचिरौली में सुरक्षा बलों की मदद के लिए दो हेलीकाप्टर तैयार रखे गए हैं।
अनिल अंबानी ने डाला वोटबिजनेस टाइकून अनिल अंबानी ने आज कफ परेड में सबसे पहले अपना मताधिकार का प्रयोग किया। महाराष्ट्र में सुबह-सुबह मतदान की गति धीमी है लेकिन दिन चढते इसकी रफ्तार में तेजी आएगी। टीम इंडिया के खिलाडी सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे।
वोट के बदले नोट बांटते गिरफ्तार
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले वोट के बदले नोट बांटने का मामला भी प्रकाश में आया है। ताजा खबर के अनुसार महाराष्ट्र में कई प्रत्याशियों पर ही वोट के बदले नोट बांटने का आरोप लगा है। कई लोगों को नोट बांटते गिरफ्तार भी किया गया है। सूत्रों के अनुसार नोट बांटने के आरोप में कुडाल से शिवसेना के प्रत्याशी वैभव नाईक को गिरफ्तार किया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने आज सुबह से तकरीबन 50 हजार रूपए जब्त किए हैं। उधर, अकोला वेस्ट से कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत खेतान और उनके 12 कार्यकर्ताओं को भी नोट बांटने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मुंबई के बांद्रा पूर्व सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांदूरकर को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है।
ये दिग्गज हैं चुनाव मैदान मेंमहाराष्ट्र में प्रमुख उम्मीदवारों में विदर्भ क्षेत्र की अमरावती सीट से राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पुत्र राजेंद्र शेखावत और उनके खिलाफ उतरे कांग्रेस के बागी मंत्री सुनील देशमुख के अलावा मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल, केन्द्रीय बिजली मंत्री सुशील कुमार शिन्दे की पुत्री प्रणति शिन्दे और केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख भी चुनाव मैदान में हैं।
प्रत्याशियों में कांग्रेस की ओर से दो पूर्व मुख्यमंत्री सर्वश्री शिवाजीराव निलंगेकर और नारायण राणे, भाजपा की ओर से पार्टी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन राव, पूर्व उपमुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे की पुत्री पंकजा पलवी,राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिंह मोहिते पाटील और आर.आर.पाटील तथा पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार, शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी, ठाकरे परिवार की पहली सदस्य शालिनी ठाकरे तथा क्रिकेट छोडकर राजनीति के मैदान में कूदे विनोद काम्बली भी शामिल हैं।
हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुaा, इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, भाजपा. के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा जनहित कांग्रेस(हजकां) सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, वन एवं पर्यटन राज्य मंत्री किरण चौधरी, कृषि मंत्री हरमोहिंदर सिंह चटा, सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह की राजनीतिक किस्मत का फैसला होना है।

कांग्रेस नेत्री सहित चार जेल भेजे

अजमेर। कॉलेज छात्रा का अश्लील एमएमस बनाने के मामले में आखिरकार जिला पुलिस ने कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को भी धर दबोचा। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नायक पर षड्यंत्र पूर्वक पीडिता को धमका कर पैसा वसूली का आरोप है। इस मामले में उसका बेटा पवन नायक पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने नायक, उसके पुत्र व प्रमुख आरोपी सहित चार जनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अश्लील फिल्म बनाने के मामले में अब अग्रिम अनुसंधान सहायक पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश करेंगे।
प्रकरण के मुख्य आरोपी विक्रम सिंह कुशवाह उर्फ विक्की और रविन्द्र कुमार ने पवन, अन्नू, गच्जू, बंटी और सोनू के साथ मिलकर 15 अगस्त को लक्ष्मी नायक के घर में कॉलेज छात्रा की अश्लील फिल्म बनाई। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान उजागर तथ्यों के आधार पर षड्यंत्र पूर्वक धमका कर पैसा वसूली के मामले में बलात्कार, अश्लीलता फैलाने, महिला अशिष्ट रूपेण अघिनियम और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अघिनियम की धारा बढा दी। पुलिस को अब इस मामले में गज्जू, अन्नू, सोनू और बंटी की तलाश है।
रात भर घेराबंदी
लक्ष्मी नायक की धरपकड के लिए रामगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात घेराबंदी की। रातभर नायक का मकान घेरे बैठी पुलिस ने मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार किया। नायक की निशानदेही पर उसके घर से बलात्कार में प्रयुक्त चादर भी बरामद की गई। लक्ष्मी नायक की तस्दीक पर मौका-नक्शा तैयार करके पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए।
कांग्रेस नेत्री का टूटा संयम
मीडिया के कैमरों की चकाचौंध के बीच कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी नायक च्यों ही अदालत पहुंची उसका संयम टूट गया। नायक अनर्गल वार्तालाप करने लगी। उसने खुद को कांग्रेस का सिपाही बताकर संगठन का गुणगान करने की भी कोशिश की। फोटो खिंचने से नाराज नायक ने प्रेस फोटोग्राफरों पर व्यंग भी किए।