प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह चाहते हैं कि कैबिनेट और राज्य मंत्री अपना काम ध्यान लगा कर करें और उनकी इमेज भी साफ रहे। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के लिए नया कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) जारी किया है। इन्हें भेजे पत्र में पीएम ने कहा है कि अगर वे किसी तरह का बिजनेस कर रहे हैं तो इसका खुलासा करना होगा। कॉरपोरेट जगत से रिश्ते का ब्यौरा भी उन्हें देना होगा। उन्हें मंत्री पद संभालने से पहले ही इन सबसे अलग हो जाना चाहिए था। यह पत्र हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ के पास है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर किसी मंत्री का कोई करीबी किसी देसी या मल्टीनैशनल कंपनी में काम करता है, तो इसकी जानकारी भी देनी होगी। इस बात की चर्चा राजनीतिक हलकों में है कि पीएम के साथ बैठक में कई राज्य मंत्रियों ने यह मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि मंत्री मंत्रालय की बजाय दूसरे कामों को तरजीह दे रहे हैं। इधर वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी और कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने इस आचार संहिता का स्वागत किया है। इन दोनों सीनियर कैबिनेट मंत्रियों का कहना है कि इसका मकसद मंत्रियों और मंत्रालय की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाना है।
Wednesday, February 3, 2010
आचार संहिता में लाखों की स्वीकृति
प्रदेश में जहां एक ओर पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता लागू है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसी अवधि में छात्रावासों में अधीक्षक आवासों के लिए लाखों रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव द्वारा 15 जनवरी 2010 को जारी आदेश में नाबार्ड सहायता योजनान्तर्गत आयोजना मद में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के छात्रावासों अधीक्षकों के आवास निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 1 करोड दो लाख रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। प्रदेश के 102 छात्रावासों में होने वाले इस निर्माण में प्रति छात्रावास पर 6 लाख 64 हजार रूपए खर्च होंगे। प्रारंभिक तौर पर प्रत्येक छात्रावास के लिए एक-एक लाख स्वीकृत किए गए हैं।
कहां कितने अधीक्षक आवास-योजना के तहत अलवर, धौलपुर, जैसलमेर, सीकर, बूंदी व बीकानेर के दो-दो, बारां के 9, बाडमेर व उदयपुर के 8, भीलवाडा व बांसवाडा के 6, चूरू, जालोर, नागौर, सवाई माधोपुर व राजसमंद में एक-एक, दौसा, सिरोही व श्रीगंगानगर के तीन-तीन, जयपुर, कोटा, अजमेर, डूंगरपुर व प्रतापगढ के चार-चार, झालावाड के आठ, जोधपुर व पाली के पांच-पांच छात्रावासों में अधीक्षक आवास बनाने के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसमें अनुसूचित जाति छात्रावासों में 60, जनजाति में 40 एवं अन्य पिछडा वर्ग के 2 छात्रावासों में अधीक्षक आवास बनेंगे।
यह न तो गांव को जोडते हैं और न ही कोई सैकडों लोगों का काम है। यह तो छात्रावास के अधीक्षक के कक्ष का निर्माण हैं। मेरे हिसाब से तो इस मामले में आचार संहिता आडे नहीं आनी चाहिए। यह आदेश कब जारी हुए। उसकी दिनांक याद नहीं आ रही।पी.एस.मेहरा, आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

'गिरफ्तार हों दिग्विजय सिंह'
नई दिल्ली। बाटला हाउस एनकाउंटर की सच्चाई पर सवाल खडे करने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह खुद सवालों के घेरे में आ गए हैं। दिग्विजय के बयान से भडकी विपक्षी पार्टी भाजपा उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है। उल्लेखनीय है कि सिंह ने बाटला एनकाउंटर पर संदेह जाहिर करते हुए कहा कि घटना में मारे गए आतंकियों की तस्वीरें देखी हैं। उन्होंने कहा कि एनकांउटर में सिर में ऊपर की तरफ से गोली लगना नामुमकिन है। दिग्गी के इस बयान के बाद भाजपा ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर का कहना है कि कांग्रेस हमेशा से ऎसी राजनीति करती आई है। बाटला एनकाउंटर में पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था। इसमें इंस्पेक्टर मोहन शर्मा ने भी अपनी जान गंवाई थी। हालांकि, घटना के बाद से वहां के लोग इसे फर्जी एनकाउंटर बता रहे हैं।
Tuesday, February 2, 2010
हमारे पास गांधी है और क्या चाहिए: मोदी
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए महात्मा गांधी को गुजरात के भूमि पुत्र के रूप में पेश करेंगे। राज्य में बापू से जुड़े सभी स्थानों के भ्रमण के लिए स्पेशल पैकेज टूर ऑफर किए जाएंगे। गुजरात को दुनिया के सबसे अग्रणी टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शुमार करने के मकसद से मोदी दुनिया में शांति के इस महान दूत की मार्किटिंग का सहारा लेंगे। मोदी ने बापू की 62वीं पुण्यतिथि पर उनके जन्मस्थान पोरबंदर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, 'हमारे पास गांधी हैं तो हमें टूरिस्टों को लुभाने के लिए किसी और चीज की क्या जरूरत है।' टूरिजम को बढ़ावा देने के लिए मोदी की सोच पर आधारित 'वाइब्रेंट गुजरात' के तहत राज्य में गांधीजी से जुड़े सभी स्थलों को एकसाथ लाया जाएगा। साथ ही, उनके दर्शनों व आदर्शों के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पीठासीन अधिकारी को थप्पड मारा
हाडोती में तीसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को कोटा जिले के इटावा में सुबह गेंता रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदान केन्द्र संख्या 71 पर राशनकार्ड से मतदान के मामले को लेकर एरिया मजिस्ट्रेट अमरीश मेहता व पीठासीन अघिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह में तकरार हो गई। आवेश में मेहता ने सिंह के थप्पड मार दिया। इससे मतदान केन्द्र पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। एरिया मजिस्टे्रट के राशन कार्ड के जरिए मतदान से मना करने पर भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता भडक गए और मतदान केन्द्र के बाहर नाराजगी जताने लगे। स्थिति देख एरिया मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन अघिकारी हितेश कुमार को सूचना दी। इस पर निर्वाचन अघिकारी, थाना प्रभारी औंकार लाल मीणा मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे और समझाइश कर मामला शांत कराया।
यह है मामलाएरिया मजिस्ट्रेट मेहता मतदान केन्द्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। वहां बिना फोटो वाले राशनकार्ड से मतदान होता देख उन्होंने आपत्ति जताई व राशनकार्ड से मतदान नहीं कराने को कहा। इस बात पर उनकी पीठासीन अधिकारी से तकरार हुई। इसके बाद एक घंटे तक दोनों दलों के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।
शिक्षक नेताओं में रोष, कार्रवाई की मांग घटना की सूचना पर कई शिक्षक नेता भी मौके पर पहुंचे और निर्वाचन अघिकारी से पीठासीन अघिकारी के थप्पड मारने वाले अघिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शाम को शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा अध्यक्ष प्रेमकुमार शास्त्री व जिला संरक्षक मोहनालाल आर्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर एरिया मजिस्ट्रेट को निलंबित करने की मांग की तथा चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर 4 फरवरी के मतदान कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
-एरिया मजिस्टे्रट ने मुझे थप्पड मारा है। ऎसे अघिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। - विश्वनाथ प्रताप सिंह, पीठासीन अघिकारी

फर्जी मतदान पर भिडे समर्थक
किशनगढ पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिष्ाद के वार्ड संख्या 26 में चुनाव के दौरान रूपनगढ ग्राम पंचायत में कथित रूप से फर्जी मतदान कराने की घटना को लेकर दो प्रमुख दलों के समर्थक आपस में भिड गए। मामला बढता इससे पहले ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अघिकारी मौके पर पहुंच गए।
तनाव को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है। पुलिस के अनुसार रूपनगढ के खारी के बेरी चौक के मतदान केन्द्र पर मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे एक मतदाता वोट डालने पहुंचा। यहां एक प्रमुख राजनीतिक दल के अभिकत्ताü ने उसे राशनकार्ड के मुखिया को साथ लाए बगैर मतदान करने से ऎतराज जताया। इस पर विवाद बढ गया।
अभिकत्ताü व समर्थक दूसरे पक्ष के अभिकत्ताü को बाहर घसीट लाए व उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे अभिकत्ताü के कपडे फट गए। मामला बढता देख वोट डालने आया मतदाता मौके से खिसक लिया। बूथ पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों के समर्थकों को मौके से खदेड दिया। पुलिस को इसके लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पडा।

भाजयुमो नेता पर गोली चलाई
बीकानेर। सदर थानान्तर्गत एस. पी. मेडिकल कॉलेज के सामने मंगलवार को दिनदहाडे दो वाहनों में आए हमलावरों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य भोम सिंह भाटी पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। उसे लहुलूहान हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस लाइन के सामने रहने वाले भोम सिंह भाटी (38) पुत्र पूरब सिंह मंगलवार दोपहर लगभग डेढ बजे डूप्लेक्स कॉलोनी में अपने दोस्त सचिन से मिलने के बाद कार से पीबीएम अस्पताल जा रहा था। जैसे ही भोमसिंह की कार एस. पी. मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने आई सफारी व मारूति जेन में आए उम्मेद सिंह उर्फ गोल्डी, राजेश पूनिया, रूपेन्द्र सिंह राजपूत, सुमेर सिंह व एक अन्य ने उसे कार से नीचे उतार लिया।
उन्होंने सरिये-लाठी से मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे उसके सिर व बाजुओं पर चोटें आई। राजेश पूनिया व उम्मेद सिंह ने पिस्टल दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बीच वह उनसे बचने के लिए भागने लगा तो उम्मेद ने उस पर गोली चला दी, जो उसके दाहिने पैर पर लगी।
भोम सिंह ने अपने बयान में बताया है कि उम्मेद सिंह के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान उसकी बोलचाल हुई थी। इसके अलावा जमीन विवाद के कारण भी वह उससे रंजिश रखता है।

Subscribe to:
Posts (Atom)