विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर गुरुवार को सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर रूबरू जरूर हुए, लेकिन अपने पोस्ट में उन्होंने विदेश मंत्री एसएम कृष्णा से बुधवार की मुलाकात को शानदार बताया। इस बीच, उनकेओएसडी जोसेफ जैकब ने ट्विटर पर एक लिंक भेजकर थरूर को कृष्णा की फटकार पर सवाल भी खड़े किए हैं।थरूर ने ट्विटर पर नए टूरिस्ट वीजा नियमों का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद कृष्णा ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाई थी। बुधवार को भी थरूर जब उनसे मिलने गए थे तो उन्हें फिर डांट खानी पड़ी। अब थरूर ने ट्विटर पर लिखा है कि कृष्णा के साथ विदेश नीति के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत बेहतरीन रही। उन्होंने विदेशी मिशनों से आए साथियों से भी मुलाकात की। इस पोस्ट में उन्होंने ट्विटर पर अपनी चुप्पी के लिए खेद जताया है।उधर, थरूर के बचाव में उनके ओएसडी जैकब ने थरूर के पेज पर एक लिंक भेजा है। इसमें ‘थरूर को अधिकारियों का समर्थन पर, कृष्णा की फटकार’ शीर्षक से भेजे गए लेख की लिंक में विदेश मंत्री की डांट पर सवाल खड़े किए गए हैं।
Thursday, December 31, 2009
अलग कामतापुर राज्य को लेकर अनशन 20 वें दिन भी जारी
पश्चिम बंगाल में कामतापुर राज्य के गठन की मांग को लेकर पृथक राज्य मांग कमेटी (एसएसडीसी) के दस कार्यकर्ताओं की बेमियादी भूख हड़ताल 20 वें दिन भी जारी रही। हालांकि एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने एसएसडीसी के प्रतिनिधिमंडल से दो जनवरी को मिलने की रजामंदी दी है। एसएसडीसी के एक प्रमुख घटक ग्रेटर कूच बिहार डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष बर्मन ने कहा कूच बिहार राज्य या अलग कामतापुर के गठन की लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए त्रिपक्षीय वार्ता की शुरुआत के लिए हमने जलपाईगुड़ी के कमिश्नर से आग्रह किया है। बर्मन ने कहा कि बातचीत का रास्ता खुलने पर भूख हड़ताल रोकी जा सकती है।
तेलंगाना पर गतिरोध जारी
तेलंगाना मुद्दे पर इस क्षेत्र के मंत्रियों के बीच गुरुवार को मतभेद साफ उभरते दिखे, क्योंकि इनमें से दो मंत्रियों ने अपने इस्तीफे वापस नहीं करने का फैसला किया। गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई टाल-मटोल नहीं है। आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दलों की 5 जनवरी को होने वाली बैठक इस समस्या को सुलझाने के लिए और रोडमैप विकसित करने के लिहाज से है। उधर, बीजेपी ने सर्वदलीय बैठक बुलाने के सरकार के फैसले पर कहा कि कांग्रेस पहले इस मुद्दे पर अपने भीतर के मतभेद दूर करे। दूसरी ओर, अलग तेलंगाना के समर्थन में टी. विनोद कुमार नामक एक होमगार्ड ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उच्चशिक्षा मंत्री डी. श्रीधर बाबू और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कोमती रेड्डी वेंकट रेड्डी ने अपने 11 सहयोगियों के कदमों पर नहीं चलने का फैसला किया है। उनका मानना है कि अलग राज्य के मुद्दे पर कोई ठोस परिणाम नहीं आया है। हालांकि अन्य मंत्रियों ने इस तरह के किसी घटनाक्रम की जानकारी से इनकार किया और राज्य के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. श्रीनिवास ने दावा किया कि क्षेत्र के सभी 13 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे वापस ले लिए हैं। गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने 23 दिसंबर को तेलंगाना मुद्दे पर व्यापक विचार-विमर्श करने की घोषणा की थी जिसके बाद 13 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दे दिए थे। उन्होंने अलग तेलंगाना राज्य के निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। इससे पहले 9 दिसंबर को उन्होंने कहा था कि तेलंगाना निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य की सूचना मंत्री गीता रेड्डी ने कहा कि जब हम सभी ने पीसीसी अध्यक्ष डी. श्रीनिवास के आवास पर मुलाकात की थी, हमने अपना इस्तीफा वापस लेने का निर्णय किया क्योंकि केंद ने 5 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाकर अलग तेलंगाना राज्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
मंत्री को पता नहीं, पति रिहा
जयपुर। खादी ग्रामोद्योग राज्य मंत्री गोलमा देवी को उनके पति दौसा सांसद किरोडी लाल मीणा की बुधवार मध्यरात्रि ही रिहाई होने का पता गुरूवार तक नहीं चला और वे मीणा से मिलने अजमेर जा पहुंची। उधर गुरूवार को बंद व जाम का कुछ क्षेत्रों को छोड असर नहीं रहा।
दौसा व सवाईमाधोपुर जिलों में गुरूवार को बंद का आंशिक असर रहा, करौली और टोंक जिलों में भी एक-दो जगह रास्ता जाम किया गया। लालसोट में मण्डी तिराहे और महुवा के निकट इपास पर बुधवार दोपहर से जाम लगा रहा। महुवा के निकट किरोडी समर्थकों ने गुरूवार सुबह जाम लगा दिया।
दौसा में मीणा समर्थकों ने रैली निकाली तथा बाजार बंद कराया। मीणा समर्थकों ने गंगापुरसिटी, बामनवास, मलारना चौड के पास मेगा हाईवे व शिवाड कस्बे में जाम लगाए। गंगापुर से जयपुर-सिकंदरा मार्ग पर दूसरे दिन भी रोडवेज बसों का संचालन ठप रहा।
पति से मिलने की मांग पर अडीं मंत्रीअजमेर। खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री गोलमा देवी के गुरूवार को अजमेर पहुंचने पर प्रशासन तब पशोपेश में पड गया, जब वे अपने पति दौसा सांसद किरोडीलाल मीणा से वहीं मिलने की मांग पर अड गईं। कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद जिला कलक्टर से आश्वासन मिलने पर जयपुर लौट गई। वे दोपहर करीब साढे बारह बजे समर्थकों के साथ सेंट्रल जेल पहुंची, जबकि जिला प्रशासन किरोडी को सुबह करीब पांच बजे जयपुर में गोलमा के सरकारी बंगले पर छोड आया था। गोलमा देवी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा सहित सभी सवालों पर कहा कि सब बाद में, पहले मुझे मेरा पति चाहिए। सरकार ने उन्हें नजरबंद कर रखा है। उन्होंने कहा कि जनता से बात करेंगी और जनता के कहने पर ही इस्तीफा देंगी।
समर्थकों को लेने जेल पहुंचे किरोडीजयपुर के केन्द्रीय कारागार में बंद किरोडी समर्थकों को गुरूवार को जमानत मिल गई। पुलिस ने उन्हें दो दिन पहले सिविल लाइंस फाटक पर धरने से गिरफ्तार किया था। सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा अपने समर्थकों को लेने के लिए गुरूवार शाम घाटगेट स्थित केन्द्रीय कारागार पहुंचे। जमानत पर छूटे तेरह समर्थकों के साथ किरोडी अपने आवास पर लौट गए।
किरोडी के खिलाफ मामला दर्ज पटरी धरना देने के मामले में रेलवे की ओर से डॉ. किरोडी लाल मीणा व उनके समर्थकों के खिलाफ सोढाला थाने में राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया गया है। तफ्तीश के लिए मामले की फाइल सीआईडी भेज दी गई है। मामला रेलवे के सीनियर सैक्शन इंजीनियर की ओर से दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉ. किरोडी लाल मीणा व उनके समर्थक मंगलवार सुबह पटरी पर बैठ गए। इससे शताब्दी एक्सप्रेस लेट हो गई। धरना रेलवे फाटक के बीच दिया गया था, इससे फाटक से गुजरने वाला यातायात भी बाधित रहा।
नाटक कर रहे है किरोडीलाल- कांग्रेसकांग्रेस की ओर से जारी बयान में प्रवक्ता सत्येन्द्र सिंह राघव ने कहा किरोडीलाल मीणा नौटंकी कर रहे हैं। सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बीमारी के आधार पर उन्हें रिहा कर दिया, दूसरी ओर वे रिहा होने के बाद जानबूझ कर सामने नहीं आ रहे हैं।

Monday, December 21, 2009
लोकसभा में युवा सांसद ज्यादा हाजिर
लोकसभा के पिछले शुक्रवार को संपन्न शीतकालीन सत्र में ज्यादातर युवा सांसदों ने अपनी मौजूदगी से संसदीय जिम्मेदारियों के प्रति उत्साह दिखाया जबकि लोकसभा के इस सत्र में 116 सदस्य ऐसे भी थे जिनकी उपस्थिति 50 प्रतिशत या उससे कम दर्ज की गई।राहुल गाँधी की युवा ब्रिगेड की सदन में उपस्थिति काफी अच्छी रही। संदीप दीक्षित ने सत्र की सभी 20 बैठकों में हिस्सा लिया जबकि अजहरूद्दीन ने 18, संजय निरूपम ने 19, मिलिंद देवड़ा ने 19, ज्योति मिर्धा 17, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा 17, प्रिया दत्त 14 तथा नवीन जिंदल ने लोकसभा की 20 में से 14 बैठकों में हिस्सा लिया।हालाँकि, 19 नवंबर 2009 को शुरू संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा की 20 बैठकों में से राहुल गाँधी 10 में उपस्थित रहे। जबकि भाजपा के नए फायर ब्रांड वरूण गाँधी ने 15 बैठकों में हिस्सा लिया। इस अनुपस्थिति की वजह राजनैतिक दौरे भी हैं।संसद के इस सत्र में कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के युवा सांसदों ने भी सदन की बैठकों में काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया हालाँकि विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति बहुत अधिक उत्साहवर्धक नहीं रही। लालू प्रसाद, अजीत सिंह, एच डी देवगौड़ा, यशवंत सिन्हा, जसवंत सिंह, कल्याण सिंह और भजन लाल जैसे नेताओं की उपस्थिति काफी कम रही।भजन लाल बीमारी के कारण काफी समय अस्पताल में रहे जबकि लालू प्रसाद और यशवंत सिन्हा जैसे नेता झारखंड में चुनावी व्यस्तताओं के कारण सदन में कम दिखे।कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के युवाओं में जद यू के राजीव रंजन सिंह लल्लन ने सत्र की सभी 20 बैठकों में हिस्सा लिया जबकि भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर 18 और दुष्यंत सिंह 16 बैठकों में उपस्थित रहे।तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय 19 बैठक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले 17 और समीर भुजबल 15 बैठकों में उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के लोकसभा की 20 बैठकों में से 15 दिन उपस्थिति रहने की तुलना में उनके पुत्र अखिलेश यादव केवल आठ बैठकों में उपस्थित रहे। हालाँकि रालोद प्रमुख अजीत सिंह के नौ बैठकों में उपस्थित रहने की तुलना में उनके पु़त्र जयंत चौधरी 16 बैठकों में मौजूद रहे।दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू की आठ और सपा नेत्री जयाप्रदा की पाँच बैठकों में मौजूदगी दर्ज की गई।लोकसभा की उपस्थिति रजिस्टर के आँकड़ों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी की मौजूदगी आठ दिन, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ की 12 दिन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद चार दिन, जदयू अध्यक्ष शरद यादव की 15 दिन, जद एस प्रमुख एच डी देवगौड़ा की 10 दिन रही तथा बाबूलाल मरांडी ने एक बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई। इसका एक कारण झारखंड चुनाव और राजनैतिक यात्रा बताया जा रहा है। भाजपा के यशवंत सिन्हा ने चार बैठकों में हिस्सा लिया जबकि भाजपा से निष्काषित जसवंत सिंह ने आठ, निर्दलीय कल्याण सिंह चार और भजन लाल छह बैठक में उपस्थिति रहे।विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं में हालाँकि लोकसभा में भाजपा की उपनेता से विपक्ष की नेता बनी सुषमा स्वराज 20 बैठकों में 19 में, मुरली मनोहर जोशी 14 और शाहनवाज हुसैन सभी 20 बैठकों में शामिल रहे। राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह 19, बीजद के अर्जुन चरण सेठी 20, मेनका गाँधी 16, दिग्विजय सिंह 18, गुरूदास दासगुप्ता 20 बैठकों में शामिल रहे। सदन के चलन के अनुसार मंत्री या मंत्री स्तरीय सदस्य
महिला के साथ धरे गए कांग्रेस नेता
केरल कांग्रेस के नेता को अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के सदस्य और केरल कांग्रेस समिति के पूर्व महासचिव राजमोहन उन्नीथन को मांजेरी शहर में एक महिला के साथ रविवार रात एक घर से गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्नीथन महिला के घर में रात 11 बजे उपस्थित थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीपीएम और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्नीथन के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निरोधक) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। उन्हें सोमवार को फर्स्ट क्लास जुडिशल मैजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनकी बेल हो गई। घटना के बारे में केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के बाद पार्टी कार्रवाई करेगी। विपक्ष के नेता ओमन चांडी ने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू की गई किसी भी कार्रवाई का मैं समर्थन करूंगा। राजमोहन उन्नीथन टिप्पणी देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।
वाइट हाउस में रहमान को सुनकर मजा आ गयाः मनमोहन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान के संगीत को प्रेरणादायक करार देते हुए कहा कि जब उन्होंने वाइट हाउस में उनके गीत सुने तो बहुत खुशी हुई। इसे उन्होंने एक उपलब्धि भी बताया। रहमान को प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक टीवी चैनल द्वारा दिए गए खिताब 'इंडियन ऑफ द ईयर' से नवाजा। इस समारोह में उन्होंने कहा कि रहमान का संगीत प्रेरणादायक है। जब मैंने रहमान को वाइट हाउस में सुना, तो मुझे कितना आनंद आया, इसकी कल्पना आप नहीं कर सकते हैं। इस समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार पाने वाले प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें जीनियस करार दिया। भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी रैकिंग में पहले स्थान पर आने के लिए पुरस्कृत किया गया। तीन पूर्व कप्तानों - राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और अनिल कुंबले को मनमोहन सिंह ने पुरस्कृत किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)