Sunday, August 1, 2010

'मेरा जीना उतना जरूरी नहीं, जितना मुलायम का मरना'

अमर सिंह ने एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर अब तक का सबसे करारा हमला किया। अमर ने
कहा कि उनके जीने से ज्यादा जरूरी मुलायम सिंह जैसे नेताओ का मरना। इलाहाबाद में रविवार शाम पीस पार्टी की एक जनसभा में लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह की जुबान फ्रेंडशिप डे पर आग उगल रही थी। उन्होंने मुलायम पर अब तक का सबसे तीखा हमला किया। कभी मुलायम के सबसे नजदीकी दोस्त रहे अमर सिंह ने कहा कि मेरा जीना उतना जरूरी नहीं जितना मुलायम सिंह जैसे सियासतदारों का मरना जरूरी है। एसपी के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह ने मुसलमानों के हित में कुछ करने के बजाय उन्हें हमेशा धोखा दिया है। मुसलमान मुलायम के चेहरे को अच्छी तरह से पहचान गए हैं। मालूम हो कि एसपी से निष्कासित किए जाने से पहले अमर सिंह अक्सर मुलायम से अपनी दोस्ती के बारे में कहते थे कि हम दो जिस्म एक जान हैं।



कांग्रेस को भारी पड़ेगी मोदी से पूछताछ : वेंकैया
सोहराबुद्दीन मामले में कथित तौर पर बीजेपी को निशाना बनाने के लिए सीबीआई के इस्तेमाल पर कां
ग्रेसनीत यूपीए की आलोचना करते हुए वरिष्ठ पार्टी नेता एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछताछ की खातिर कोई कदम उठाना कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित होगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, हमें जानकारी मिली है कि सोहराबुद्दीन मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद मोदी से सीबीआई पूछताछ करने वाली है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए आत्मघाती साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के एक खास समुदाय को तुष्ट करने के लिए कांग्रेस सोहराबुद्दीन मामले का इस्तेमाल कर बीजेपी के साथ राजनीतिक मुठभेड़ करना चाहती है।
उन्होंने कहा हमें यह भी जानकारी मिली है कि सीबीआई की योजना मामले में मोदी को फंसाने की है। इस दिशा में कोई कदम अंतत: कांग्रेस पार्टी के लिए आत्मघाती साबित होगा। नायडू ने कहा कि केंद्र या सीबीआई द्वारा गुजरात की छवि को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'आग से नहीं खेलना चाहिए। मोदी सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में गुजरात विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है।'

जोशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन

राजकीय अतिथि मानते हुए कुछ शर्तो पर वहां ठहरने की अनुमति दी।
इसमें साफ कहा गया था कि वे किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता से नहीं मिलेंगे और न ही चुनाव के बारे में किसी संवाददाता से बातचीत करेंगे। इसके बावजूद वे उदयपुर से जयपुर जाते समय कुछ देर के लिए यहां सर्किट हाउस में ठहरे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जोशी ने सभी से कहा कि इस बार भी स्थानीय निकाय चुनाव में एकजुटता दिखाते हुए जीत दर्ज करें।
जिला कलक्टर से रिपोर्ट मांगेंगेजोशी को सर्किट हाउस में ठहरने की अनुमति दी थी, लेकिन वहां कार्यकर्ताओं से मिलने तथा संवाददाताओं से चुनाव के बारे में बातचीत करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसकी रिपोर्ट जिला कलक्टर से मांगी जाएगी। ए.के. पाण्डे, आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर केन्द्रीय ग्र्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री सी.पी. जोशी रविवार को न केवल भीलवाडा सर्किट हाउस में ठहरे, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें एकजुट होकर स्थानीय निकाय चुनाव लडने की नसीहत देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। जोशी ने राज्य निर्वाचन आयोग से सर्किट हाउस में ठहरने की अनुमति मांगी थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पाण्डे ने उन्हें

गतिरोध खत्म, संसद में होगी महंगाई पर चर्चा

नई दिल्ली। महंगाई पर चर्चा को लेकर संसद की कार्यवाही में गतिरोध दूर करने के लिए वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की टी पार्टी में विपक्षी दलों से सरकार की सुलह हो गई है। न तुम हारे न हम हारे की तर्ज पर केन्द्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर संसद में चर्चा को तैयार हो गई। हालांकि अब यह चर्चा बिना किसी नियम के होगी। विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा और सरकार भी जवाब देगी। इससे पहले विपक्ष नियम 184 के तहत चर्चा पर अडा था। इस नियम के तहत बाद में वोटिंग का प्रावधान है। उधर, सरकार नियम 193 के तहत चर्चा कराने को तैयार थी, इसमें वोटिंग का प्रावधान नहीं है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा के नेता प्रणब मुखर्जी के निमंत्रण पर सुबह उनके निवास पर टी पार्टी में जुटे विपक्षी दलों के नेताओं ने इस फैसले पर सहमति जताई। बातचीत में तय हुआ कि लोकसभा में महंगाई पर चर्चा कल और राज्यसभा में चर्चा परसों होगी। बैठक के बाद आज सदन चलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विपक्षी दलों के नेताओं का कहना था कि जब सरकार ने चर्चा कराने का वादा कर लिया है तो उसे आज सदन की कार्यवाही चलने में उन्हें कोई एतराज नहीं। प्रणब ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को सुबह नाश्ते पर आमंत्रित किया था। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव समेत कई नेता प्रणब के निवास पहुंचे। जनता दल (यू) नेता शरद यादव, माकपा नेता बासुदेब आचार्य, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और अन्य नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित थे। हालांकि विपक्षी कुछ बाते मानने से सरकार साफ किनारा कर गई। प्रस्ताव में मुद्रास्फीति की जगह 'महंगाई' व 'आम आदमी' जैसे शब्द जोडे जाने की विपक्ष की मांग ठुकरा दी गई है।ज्ञातव्य है कि संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे की भेंट चढ गया। विपक्ष जहां मतदान के प्रावधान वाले नियमों के तहत चर्चा कराने की मांग करता रहा वहीं सरकार ऎसे किसी भी नियम के तहत चर्चा से बचती नजर आई।

Tuesday, June 15, 2010

भोपाल गैस कांडः अर्जुन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज

भोपाल।। भोपाल गैस कांड में यूनियन कार्बाइड के चीफ वॉरेन एंडरसन को गलत तरीके से रिहा किए जाने के मामले में यहां की स्थानीय अदालत में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही एंडरसन को आसानी से निकलने देने के आरोप में भोपाल के तत्कालीन कलेक्टर मोती सिंह और एसपी स्वाराज पुरी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। एडवोकेट फुर्खान खान ने एक निजी शिकायत चीफ जूडिशल मजिस्ट्रेट (सीजीएम)आर. जी. सिंह की कोर्ट में दर्ज कराई। उन्होंने मांग की है एंडरसन को गलत तरीके से भोपाल से निकल जाने में मदद करने के लिए अर्जुन सिंह के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाए।

वाजपेयी, प्रियंका व जायसवाल की चादरें पेश

ख्वाजा साहब के उर्स में अपनी हाजिरी लगाने के लिए विशिष्ट व्यक्तियों ने चादरें भेजनी शुरू कर दी हैं। दरगाह में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, प्रियंका गांधी वाड्रा व केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीप्रकाश जायसवाल की ओर से चादर पेश की गई। इस दौरान दरगाह के बुलंद दरवाजे पर उर्स मौके पर अवाम के नाम भेजा गया उनका संदेश पढकर भी सुनाया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे गरीब नवाज की दरगाह में चादर पेश की जाएगी।
वाजपेयी की चादर लेकर उनके निजी सचिव शिवकुमार शर्मा यहां आए। स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ उन्होंने चादर पेश की। वाजपेयी ने अपने संदेश में कहा है कि 'ख्वाजा साहब की ओर से दिए गए सर्वधर्म समभाव, सद्भावना और भाईचारे के संदेश की प्रासंगिकता जितनी पहले थी, उतनी ही आज भी है।'
प्रियंका वाड्रा की चादर अमेटी से दरगाह कमेटी सदस्य हाफिज वकील अहमद लेकर आए। प्रियंका ने अपने संदेश में कहा है कि 'ख्वाजा साहब का उर्स सभी धर्मों के लोग श्रद्धा के साथ मनाते हैं। यह हमारी सामाजिक एकता की मिसाल है। हम सबकी कोशिश होनी चाहिए कि ख्वाजा साहब के उसूलों को दूर-दूर तक फैलाएं।' हाफिज ने जायसवाल की ओर से भी चादर पेश कर अमन-चैन के लिए दुआ की।
गहलोत आएंगे सोनिया की चादर पेश करनेकांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया की ओर से चादर पेश करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री सी.पी.जोशी, केंद्रीय न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सलमान खुर्शीद सहित अन्य मंत्री व कांग्रेस नेता बुधवार को अजमेर आएंगे। सोनिया ने सोमवार को ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव अनीस दुर्रानी को दिल्ली में चादर सौंपी। दुर्रानी चादर लेकर मंगलवार दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से अजमेर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कई मंत्रियों की मौजूदगी में सोमवार सुबह उन्हें चादर सौंपी गई।

एंडरसन को भगाने के लिए अर्जुन जिम्मेदार: अमर

लखनऊ। लोकमंच के संयोजक और सांसद अमर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का बचाव करते हुए कहा है कि भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन को बचाने के लिए मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जिम्मेदार हैं।
सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि इस सम्बंध में गांधी के सचिव रहे पी.सी अलेक्जेण्डर का बयान भ्रामक है क्योंकि अलेक्जेण्डर की राजनीतिक निष्ठाएं लगातार बदली हैं।
यदि गांधी का एंडरसन को भगाने में जरा भी हाथ था तो अलेक्जेण्डर ने भोपाल त्रासदी के समय ही इसका खुलासा क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि अलेक्जेण्डर की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नजदीकियां जगजाहिर हैं। सिंह ने कहा कि गांधी की मृत्यु हो चुकी है इसलिए अब उन्हें इस विवाद में नहीं खींचा जाना चाहिए। अर्जुन सिंह ने घटना के समय पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी। उस बयान को उन्होंने अभी तक वापस नहीं लिया है। इसलिए भोपाल गैस त्रासदी की जिम्मेदारी उन्हीं की है।

मेघवाल इस्तीफा दें-वसुंधरा राजे

जयपुर । भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शिक्षकों पर की गई टिप्पणियों के लिए शिक्षा मंत्री भंवरलाल मेघवाल से शर्मिदा होकर इस्तीफा देने की बात कही है। राजे ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ने शिक्षक समुदाय और महिलाओं के लिए जो टिप्पणियां की, वे आपत्तिजनक हैं और महिलाओं की इ"ात से खिलवाड है। हमारी संस्कृति में महिलाओं को बडा मान-सम्मान दिया गया है, उन्हें मां का दर्जा मिला हुआ है। खुद महिलाएं और जनता इसका बदला लेंगी। शिक्षा मंत्री को तो शर्मिदा होकर इस्तीफा दे देना चाहिए।