Tuesday, February 3, 2009

काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती : सोनिया गांधी

कांगेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि ``काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती।''संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यहां अमरूदों के बाग में राजस्थान प्रदेश कांगेस कमेटी द्वारा आयोजित ``धन्यवाद रैली'' को सम्बोधित कर रही थीं। उन्हेंने कहा कि कांग्रेस की नीति रीति पर भरोसा करते हुए राजस्थान में कांगेस की सरकार बनाने पर मैं आज आपको धन्यवाद देने आई हूं। आपके सहयोग से राजस्थान में फिर हमारी सरकार बनी है। कांगेस हमेशा जनता के हितों का ध्यान रखती आई है और रखती रहेगी।कांगेस अध्यक्ष ने कहा, ``जनता की वोट की ताकत पैसे से बड़ी है... तानाशाही की ताकत से बड़ी है और वोट की इस सबसे बडी ताकत को मैं सलाम करती हूं।'' उन्होंने कहा, जनता ने साबित कर दिया कि वह धर्म जाति सम्प्रदाय के नाम पर लाभ उठाने वाले लोगों पर विश्वास नहीं करती। झूठे वायदे करने वाले साम्प्रदायिकता और आतंकवाद के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता ने पहचान लिया है। सोनिया गांधी ने कहा, कहावत भी है कि काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती।लोकसभा चुनाव की पदचाप के साथ जयपुर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने न केवल सरकार की भाषा में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। बल्कि चुनावी शंखनाद के साथ कार्यकर्ताओं में ``टारगेट 25'' का मंत्र फूंकने उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को हथियार बनाया। उनके भाषण में गहलोत सरकार के अब तक के डेढ़ माह के छोटे से कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां खासकर आबकारी नीति में परिवर्तन एवं वसुंधरा सरकार के कथित घोटालों का जिक्र किया। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादों से जनता को धन्यवाद नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा हम अपने काम से जनता का शुक्रिया अदा करेंगे और हमें पूरी उम्मीद है कि हम प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। सोनिया ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को एक-एक कर पूरा करेगी। कमजोर को ताकत, किसानों के हितों का ख्याल और सभी को न्याय दिलाना कांग्रेस का फर्ज है। उन्होंने कहा कि भय और भ्रष्टाचार से मुक्त राजस्थान का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सभी के हक का सम्मान किया जाएगा और उसकी सुरक्षा की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान की पूर्व भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों में केन्द्र की मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने राजस्थान सरकार को 40 हजार कारोड़ रुपए दिए, जो केन्द्र की पिछली एनडीए सरकार के मुकाबले चार गुणा अधिक है। लेकिन इसके बावजूद राजस्थान का चहुंमुखी विकास नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि यह पैसा ईमानदारी से खर्च किया जाता तो आज राजस्थान की तस्वीर कुछ और होती।

No comments: