Tuesday, April 14, 2009

शेर-ए-पंजाब है मनमोहन''

कमजोर'' प्रधानमंत्री बताकर भाजपा द्वारा मनमोहन सिंह पर लगातार किए जा रहे हमलों का आज कड़ाई से जवाब देते हुए राहुल गांधी ने आज कहा कि शीर्ष पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार ``शेर ए पंजाब'' और ``भारत की शान'' हैं। उनकी बहन प्रियंका ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए मनमोहन सिंह को महात्मा गांधी के समान बताया।नेहरू गांधी परिवार के नूरे नजर राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री कमजोर उम्मीदवार नहीं हैं। वह शेर ए पंजाब और भारत की शान हैं। सिंह को ``कमजोर'' प्रधानमंत्री बताने के लिए उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया। राहुल गांधी पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो में कांग्रेस के उम्मीदवार रनिंदर सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। रनिंदर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के पुत्र हैं।उधर, अमेठी में प्रियंका गांधी ने सिंह के खिलाफ भाजपा के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि बापू भी एक विनम्र इंसान थे लेकिन एक मजबूत नेता थे।उन्होंने कहा कि किसी नेता की मजबूती और दृढ़ता को उसके बाहरी रूप से देखकर आंकना गलत होगा। प्रियंका ने इसके साथ ही कहा, मनमोहन सिंह एक बहुत मजबूत दृढ़ और सक्षम नेता हैं।

No comments: