Sunday, December 6, 2009

केन्द्रीय मंत्री जोशी की प्रतिष्ठा दांव पर

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सी.पी. जोशी और आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधे टक्कर होगी। चुनाव को लेकर केन्द्रीय मंत्री जोशी की प्रतिष्ठा दांव पर है।

प्रदेश में यह पहला मौका है जब क्रिकेट के सर्वोच्च पद पर बडे कद के राजनीतिज्ञ सीधे मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार शिवचरण माली ने रविवार को दिनभर चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद शाम को अध्यक्ष और डिप्टी प्रेसिडेंट पद से नाम वापस ले लिया।
नाम वापसी का समय शाम पांच बजे तक था, लेकिन माली जयपुर के सांसद महेश जोशी और वन राज्य मंत्री रामलाल जाट करीब पांच बजकर दस मिनट पर क्रिकेट एकेडमी पहुंचे और इसकी घोषणा की। उधर, डॉ. बिमल सोनी को निर्विरोध डिप्टी पे्रसीडेंट चुन लिया गया।
शनिवार को किसी भी सूरत में नाम वापस नहीं लेने का दावा करने वाले माली ने किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव से इनकार किया। ज्यादा सवाल करने पर माली ने कहा कि महेश जोशी इन सवालों का जवाब देंगे। जोशी बोले- माली निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे हैं। उनके खेल प्रेम को देख उन्हें क्रीडा परिषद का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
राठौड गुट को मोदी के पैनल में जगहनाम वापसी के समय तक क्रिकेट राजनीति में अलटा-पलटी का दौर चला। शनिवार तक सीपी जोशी गुट का समर्थन करने वाला राजेन्द्र सिंह राठौड गुट मोदी गुट के समर्थन में उतर आया। सूत्रों के अनुसार राठौड गुट को जोशी के पैनल में जगह नहीं मिली।
डिप्टी प्रेसीडेंट के लिए जब शिवचरण माली और सचिव पद के लिए पूर्व अध्यक्ष संजय दीक्षित का पैनल में नाम आया तो राठौड गुट ने अलग होकर चुनाव लडने की घोषणा कर दी। राठौड गुट को मोदी गुट के पैनल में उचित स्थान मिलने से चुनावी तालमेल बैठ गया। अब खुद राठौड मोदी गुट की ओर से सचिव पद के लिए संजय दीक्षित के खिलाफ मैदान में हैं।

No comments: