समाजवादी पार्टी(सपा) सुप्रीमो मुलायम सिंह ने आज दो टूक शब्दों में कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंश मामले में सपा ने कल्याण सिंह को क्लीन चिट नहीं दिया है। कल्याण सिंह के सपा में शामिल होने के बाद मुसलमानों में पार्टीकी धर्मनिरपेक्ष छवि को पहुंच रहे नुकसान के मद्देनजर मुलायम सिंह ने सफाईदेते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद तोडे जाने के लिए कल्याण सिंह नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने बाबरी मस्जिद मामले में उन्हें माफ नहीं किया है और वो अलग मामला है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि "भाजपा को कमजोर करने के लिए कल्याण सिंह को पार्टी में शामिल किया गया है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोईऔर नेता सपा में शामिल होना चाहता है तो पार्टी में उसका स्वागत है। इस बीच मुलायम सिंह मीडिया पर भी जमकर भडके। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के सपा में शामिल होने को लेकर अखबारों ने काफी भ्रम फैलाया गया। उन्होंने मीडिया से अपील की वो सही खबर छापें और भ्रम न फैलाएं।
No comments:
Post a Comment