कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सत्यव्रत ने नसीहत देते हुए कहा है कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा से समझौता न करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अकेले ही अपने दम पर चुनाव लडना चाहिए। सत्यव्रत के अनुसार पिछले पांच सालों से केन्द्र में कांग्रेसनीत संप्रग की सरकार है। संप्रग सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जो काम किए हैं, उससे देश भर में सरकार की अच्छी छवि बनी है। कांग्रेस राज्य में अपने बूते पर 15-20 सीटें जीतने में सक्षम है, ऎसे में सपा से हाथ मिलाने के बजाय पार्टीको सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी खडा करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने सपा की धर्मनिरेपक्षता पर भी सवाल खडे किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव के लिए समाजवादी पार्टीसे समझौता करती है तो पार्टी की धर्मनिरपेक्ष छवि पर भी सवाल उठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने बुनियादी उसूल के खिलाफ नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सपा से समझौता करने के लिए जनता के सवालों का जवाब भी देना पड सकता है।
No comments:
Post a Comment