Friday, April 5, 2013

जनता ने बढ़ाया मेवाड़ का मान:किरण माहेश्वरी


राजसमन्द। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि सुराज संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर उमड़ा भारी जनसमूह कांग्रेस के विरुद्ध जनरोष की अभिव्यक्ति है। यात्रा का गांव गांव ढाणी ढाणी में हुए अपूर्व स्वागत से स्पष्ट है कि वसुंधरा राजे ही राज्य की सर्वाधिक लोकप्रिय नेत्री है। यात्रा को भारी समर्थन एवं असीम प्यार देकर जनता नें मेवाड़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने यात्रा के ऐतिहासिक शुभारंभ के लिए जनता और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
किरण नें कहा कि विगत 4 वर्षों से मेवाड़ की सभी क्षेत्रों में भारी उपेक्षा की जा रही है। भाजपा सरकार ही मेवाड़ के विकास के द्वार खोलेगी। सुराज संकल्प यात्रा से भयभीत कांग्रेस नें नकल करते हुए संदेश यात्रा प्रारम्भ की है। उनकी यात्रा में वसुंधरा राजे की चालिसा पढऩे का सतत क्रम बना हुआ है। इससे दिखता है कि वसुंधरा राजे की लोकप्रियता से कांग्रेस नेतृत्व में कितनी घबराहट है। राज्य में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती चालु हो गई है।

No comments: