Sunday, January 4, 2009

भाजपा की ताकत भाजपा की विचारधारा एवं भाजपा के कार्यकर्ता हैं

राजस्थान राज्य के राजसमन्द जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री प्रकाश चन्द्र ने कहा कि भाजपा की ताकत भाजपा की विचारधारा एवं भाजपा के कार्यकर्ता हैं और इन्हीं के दम पर आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाएंगे और इन्हीं के माध्यम से लोकसभा चुनाव में विजयश्री प्राप्त करेंगे।भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार दोपहर को भीलवाड़ा रोड स्थित स्काईलेण्ड होटल में आयोजित हुई। बैठक की शुरूआत संगठन महामंत्री प्रकाशचन्द्र ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की।पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने प्रकाशचन्द्र एवं जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड ने पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया का उपरणा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली जीत एवं हार का विश्लेषण एवं समीक्षात्मक रूप में चर्चा की गई। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए उदयपुर विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरे मन और विश्वास के साथ करें। कटारिया ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सिद्धान्त आधारित संगठन है, व्यक्तिनिष्ठ नहीं।कार्यसमिति की बैठक को जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड़, महामंत्री महेश पालीवाल, भीम मंडल अध्यक्ष मोतीसिंह रावत, देवगढ मंडल अध्यक्ष अमरसिंह चौहान, देवगढ नगरपालिका अध्यक्ष इन्दरमल कंसारा, मोहनसिंह, जिला उपाध्यक्ष भूरसिंह परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, पूर्व चेयरमेन डालचन्द्र कोठारी, नाथद्वारा शहर मंडल अध्यक्ष शरद बाघोरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भीमसिंह चौहान, नवल सुराणा, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष शंकर सुथार, राजसमन्द ग्रामीण अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, शहर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गौड़, आमेट मंडल अध्यक्ष धर्मचन्द्र खाब्या, कालुलाल कुमावत आदि ने सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड़ ने आने वाले जिला परिषद के उपचुनाव के बारे में सभा को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विरेन्द्र पुरोहित, जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका, रेलमगरा उपप्रधान गोविन्द सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान, महामंत्री लता मादरेचा, नगर अध्यक्ष कांता पालीवाल, महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, महामंत्री हेमन्त, विनोद उपाध्याय, कुम्भलगढ़ महामंत्री बब्बर सिंह चदाणा, आमेट नगर महामंत्री अरूण मिश्रा, रेमलगरा प्रभारी प्रवीण नंदवाना सहित सभी मोर्चे, प्रकोष्ठों एवं मंडलें के अध्यक्ष तथा महामंत्री उपस्थित थे।नहीं पहुंचे तीनों विधायक ः बैठक में राजसमंद जिले से विजयी हुये भाजपा विधायक कल्याण सिंह चौहान, किरण माहेश्वरी एवं हरिसिंह रावत नहीं पहुंचे।समझा जा रहा है कि ये सभी किरण गुट के है। चुनाव के बाद यह पहली जिला कार्यसमिति की बैठक थी। बैठक में तीनों विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन गुटबाजी की वजह से तीनों ही विधायक बैठक में नहीं पहुंचे।

No comments: