Wednesday, May 5, 2010

'भाजपा ने हटाया बीमारू प्रदेश का ठप्पा'

भाजपा के पांच साल के राज में हमने बीमारू का ठप्पा हटाकर प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खडा किया है। यह बात बुधवार भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने ग्राम गोपालपुरा में आयोजित सम्मान समारोह में कही। वे यहां एक निजी समारोह में शिरकत करने आई थीं।
उन्होंने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जन्मदिन पर जनता को बिजली कटौती का तोहफा दिया है। इसके लिए जनता को उनका जन्मदिन हमेशा याद रहेगा। भाजपा ने प्रदेश के प्रत्येक गांव को सडकों से जोडा व जनता को पेयजल मुहैया कराया। आज कांग्रेसराज में पानी के लिए जनता को आंदोलन करना पड रहा है और बदले में लाठियां मिल रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि नरेगा में श्रमिकों को पूरा पैसा नहीं मिल रहा और किसानों का फसल बीमे का भुगतान अटका पडा है। वसुंधरा ने कहा कि भाजपा शासन में निजी व सरकारी क्षेत्र में 10 लाख नौकरियों का इंतजाम किया गया। आज भी नया प्रस्ताव नहीं लेकर हमारी ओर से पारित निर्णयों पर ही नौकरी दी जा रही हैं।

No comments: