Thursday, March 18, 2010

किरण का गर्मजोशी से स्वागत

राजसमंद। विधायक किरण माहेश्वरी के भाजपा की राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद गुरूवार को पहली बार राजसमन्द आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। किरण के बडारडा पहुंचने पर बडारडा व पीपरडा बस स्टैण्ड पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, इकलाई पहना ढोल-नगाडों से जोरदार स्वागत किया। यहां से उन्हें खुली जीप में सवार कर आगे-आगे दुपहिया वाहन रैली के रूप में राजनगर फव्वारा चौक तक लाया गया जहां भाजपा नगर मण्डल ने जोरदार स्वागत किया। काफिला दाणी चबूतरा, कलालवाटी, किशोर नगर, आवरामाता मन्दिर, जलचक्की, कांकरोली बस स्टेण्ड, मुख्य चौपाटी, मुखर्जी चौराहा पहंुचा। पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साह से स्वागत किया। रास्ते में किरण ने चारभुजा मन्दिर, राठासेण माता मन्दिर पर दर्शन किए तथा मुखर्जी चौराहा पर डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
रैली में प्रधान देऊबाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, दिनेश पालीवाल, नगर अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, पालिका उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, सत्यदेवसिंह चारण, डूंगरसिंह कर्णावट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण पूर्बिया, प्रवक्ता किशोर गुर्जर, श्याम सुन्दर पुरोहित, छोगालाल गुर्जर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित थे। किरण प्रभु श्री द्वारिकाधीश के दर्शन कर गणगौर महोत्सव के तहत मन्दिर से प्रारम्भ चून्दडी गणगौर की सवारी में सम्मिलित हुई।

No comments: