Saturday, January 30, 2010

''तानाशाही करते हैं नीतीश''

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तानाशाह की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।ललन सिंह ने नीतीश पर निर्णयों में विचार-विमर्श नहीं करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि पार्टी के निर्णयों के बारे में उन्हें जानकारी अखबारों के माध्यम से मिलती है। ऐसे में उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर लिया जाए।मुंगेर संसदीय क्षेत्र से जदयू सांसद ललन सिंह ने बताया कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करने का अनुरोध किया है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से कल तक किसी और को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का आग्रह किया है ताकि वह एक फरवरी से उक्त पद से मुक्त हो सकें।ललन ने कहा कि पार्टी को खड़ा करने में उनका योगदान किसी अन्य नेता से कम नहीं है। ललन ने जदयू में उपेंद्र कुशवाहा को दोबारा शामिल किए जाने पर एतराज जताते हुए कहा कि उस समय नीतीश कहां थे जब कुशवाहा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।

No comments: