Tuesday, February 9, 2010

कांग्रेस 13 व भाजपा का 12 पर कब्जा

राजसमंद। राजसमंद जिला परिषद के घोषित परिणामों में कुल 25 सीटों में से 13 पर कांग्रेस तथा 12 पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। परिणामों की वार्डवार स्थिति इस प्रकार रही। वार्ड 1 कांग्रेस के सत्यनारायण ने भाजपा के नवलसिंह को 3083 मतों से, वार्ड 2 में कांग्रेस के हरीशकुमार ने भाजपा के दीनदयाल को 2618 मतों से, वार्ड 3 में कांग्रेस के मदनलाल गुर्जर ने भाजपा के शिवराजसिंह को 1324 मतों से, वार्ड 4 में भाजपा की भूरी बाई ने कांग्रेस की भंवरी बाई 102 मतों से, वार्ड 5 में कांग्रेस के भंवरलाल ने भाजपा के ललित तिवारी को 4680 मतों से, वार्ड 6 में कांग्रेस के कूकसिंह ने रमेशचन्द्र श्रीमाली को 6083 मतों से, वार्ड 7 में कांग्रेस की वरजू ने भाजपा की रेखा को 1885 मतों से, वार्ड 8 में कांग्रेस के महेश प्रतापसिंह ने भाजपा के सत्यनारायण को 4774 मतों से, वार्ड 9 में कांग्रेस के किशनलाल भील ने भाजपा के केसुलाल को 1439 मतों से, वार्ड 10 में कांग्रेस की गीतादेवी ने भाजपा की प्यारी बाई को 4440 मतों से, वार्ड 11 में कांग्रेस के हरलाल ने भाजपा के श्यामलाल को 1956 मतों से, वार्ड 12 से कांग्रेस की प्रेमीदेवी ने भाजपा की कमला देवी को 987 मतों से, वार्ड 13 में कांग्रेस के गणेशलाल भील ने भाजपा के मदनलाल को 139 मतों से, वार्ड 14 में भाजपा की गणेशी गुर्जर ने कांग्रेस की नंदू देवी को 14 मतों से, वार्ड 15 में भाजपा की संतोषी देवी ने कांग्रेस की नानकी बाई को 882 मतों से, वार्ड 16 में भाजपा की अनिता देवी ने कांग्रेस की हसीना बानू को 2804 मतों से, वार्ड 17 में भाजपा के बंशीलाल ने कांग्रेस के मांगीलाल को 724 मतों से, वार्ड 18 से भाजपा की सविता ने कांग्रेस की दिव्या को 2939 मतों से, वार्ड 19 में भाजपा की सागर कुंवर ने कांग्रेस की गजराज कुंवर को 2168 मतों से, वार्ड 20 से भाजपा की राजीबाई ने कांग्रेस की दुर्गा देवी को 1051 मतों से, वार्ड 21 से भाजपा के दयाराम ने कांग्रेस के घीसा को 782 मतों से, वार्ड 22 से कांग्रेस की अहिल्या देवी ने भाजपा की बसंता देवी को 1274, वार्ड 23 से भाजपा गनी मोहम्मद ने कांग्रेस भंवरसिंह को 1099 मतों से, वार्ड 24 में भाजपा के कालूसिंह ने कांग्रेस के विवेक को 2483 मतों से तथा वार्ड 25 में भाजपा की सुशीला देवी ने कांग्रेस की प्यारीदेवी को 1176 मतों से हराया।
जिला प्रमुख एवं प्रधानों का निर्वाचन आज पंचायत आम चुनाव 2010 के तहत जिला प्रमुख एवं प्रधानों का निर्वाचन बुधवार को होगा तथा उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधानों का निर्वाचन गुरूवार को होगा। जिला निर्वाचन अघिकारी (कलक्टर) ओंकारसिंह के अनुसार जिला प्रमुख एवं प्रधानों के लिए बुधवार सुबह बैठक होगी। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा उनकी संवीक्षा सुबह साढे 11 बजे तक की जाएगी। अभ्यर्थी अपने नाम इसी दिन दोपहर एक बजे तक वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा और आवश्यक होने पर तीन से शाम पांच बजे तक मतदान होगा तथा इसके तुरन्त पश्चात मतों की गणना की जाकर विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधानों का निर्वाचन 11 फरवरी को होगा।

No comments: