Monday, February 8, 2010

जीते तो जिंदाबाद, हारे तो खिसक लिए

राजसमंद। सातों पंचायत समितियों की 118 सीटों के 189 प्रत्याशियों का मतदान परिणाम जानने को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रत्याशियों से अधिक उत्सुकता आमजनों में रही। पुलिस छावनी में तब्दील कांकरोली के राजकीय उच्च माध्यमिक बालकृष्ण विद्याभवन स्टेडियम में तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को धता बताते हुए सुबह से लोगों का हुजूम मतगणना परिसर में जा घुसा। महिलाओं की तादाद भी कम नहीं थी। परिणामों का रूझान दोपहर एक बजे बाद आना शुरू हुआ। 'आगे' व 'पीछे' के रूझानों को देखकर पार्टी पदाधिकारियों के चेहरों का रंग उडता दिखाई देता तो कभी रौनक छा जाती।
सबसे पहले दोपहर करीब तीन बजे आमेट पंचायत समिति के परिणामों की घोषणा होना शुरू हुई। आरंभिक पांच में से चार सीटें पर भाजपा के खाते में जाने की जानकारी पाकर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रत्याशी भी इधर-उधर झांकने लगे लेकिन खमनोर में प्रारंभिक रूझानों में तकरीबन सभी वार्डो में एकतरफा कांग्रेस के आने की खबर सुन वरिष्ठ पदाधिकारी पुन: नजर आने लगे।
जिंदाबाद-जिंदाबादशाम करीब पांच बजे बाद जीत की आधिकारिक घोषणा होना शुरू हुई। इस दौरान बालकृष्ण स्टेडियम में लोगों की भीड उमड पडी। देवगढ के परिणामों को लेकर जिलेभर में उत्सुकता बनी रही। मतगणना परिसर में सर्वाधिक फोन देवगढ क्षेत्र से आए जहां तमाम उम्मीदों को लेकर बार-बार जानकारियां ली जा रही थीं। दोनों राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थक बडी संख्या में बालकृष्ण स्टेडियम में जमा होने के कारण शाम साढे पांच बजे बाद रह-रह जिंदाबाद-जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो... जैसे गगनभेदी नारों से गुंजायमान होता रहा।
चाय-नाश्ते ने कराई देरीसुबह के वक्त आमेट के अलावा तकरीबन तमाम टेबलों पर गणक पर्यवेक्षक टेबल छोडकर चाय-नाश्ता करते रहे। यह स्थिति राजसमंद, भीम, रेलमगरा और खमनोर पंचायत समिति के गणना कक्षों में अधिक रही। ऎसे में माइक से बार-बार उद्घोषणा कर कार्मिकों को टेबल पर पहुंचने के निर्देश दिए जाते रहे। कई बार दोनों धडों प्रत्याशी भी अपनी टेबलों पर नहीं होने के कारण गणना में देरी हुई। चाय-नाश्ते और भोजन के पैकेट लगातार कक्षों में पहुंचते रहे। कार्मिक दोपहर करीब एक बजे तक मतपत्रों के बण्डल बनाने में ही लगे रहे।
आमेट में भाजपा का कब्जाआमेट। पंचायत राज चुनाव के तहत आमेट पंचायत समिति के पंचायत समिति सदस्यों की कुल 15 सीटों में से 9 पर भाजपा एवं 6 पर कांगे्रस विजयी रही। चुनाव परिणाम आने के साथ भाजपा खेमे में खुशहाली की लहर दौड गई। भाजपा की जीत पर शानदार आतिशबाजी की और मिठाई वितरित की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई।
तीसरी बार बनेगा भाजपा का प्रधानआमेट पंचायत समिति में दस वर्ष से भाजपा का कब्जा कायम है। अब भी भाजपा का प्रधान बनना तय है। इससे पूर्व भाजपा के मोहनलाल चन्देल व महिपालसिंह राठौड इस पंचायत क्षेत्र में प्रधान बने हैं। गत चुनाव में 15 सीटों में से 10 पर भाजपा व पांच पर कांगे्रस विजयी हुई थी, तब भाजपा के विधायक पूर्व सिंचाई राच्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह राठौड थे जबकि वर्तमान में क्षेत्र से कांगे्रस के विधायक गणेशसिंह परमार है।
कौन बनेगा प्रधानआमेट पंचायत समिति प्रधान की सीट एसटी पुरूष की है। भाजपा ने एसटी पुरूष के दो उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। संयोग से भाजपा के दोनों उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। संयोग से भाजपा के दोनों उम्मीदवार वार्ड सात से बंशीलाल भील एवं वार्ड 11 से कालू भील चुनाव जीत गए हैं।
भाजपा का खाता भी नहीं खुलानाथद्वारा। पंचायत समिति खमनोर पर आजादी के बाद से एकछत्र राज कर रही कांगे्रस के लिए वर्ष 2010 के चुनाव और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। कांग्रेस ने अपने अभेद्य गढ में भारतीय जनता पार्टी को घुसने नहीं दिया। यहां के राजनीतिक समीकरण ने विधानसभा चुनाव मे पलटी दी। क्षेत्र से पार्टी का नेतृत्व कर रहे विधायक कल्याणसिंह चौहान ने जीत हासिल की लेकिन लोकसभा चुनाव में आए उलट परिणामों को देखकर हर किसी को आश्चर्य हुआ था। एक बार फिर पंचायत चुनाव के नतीजों ने भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
जनता ने जो परिणाम दिया है, वह स्वीकार्य है। लोकतंत्र में जनता का अपना स्वयं का मत होता है। कल्याण सिंह चौहान विधायक नाथद्वारा
ऎसे परिणाम की आशा नहीं थी, परंतु जनता ने जो निर्णय दिया है, उसे ध्यान में रखते हुए गहन मंथन कर आगे की रणनीति तय करनी चाहिए। पार्टी के प्रति लोगों की अब भी पूरी आस्था है।शिवदानसिंह चौहान, पूर्व देवस्थान एवं पंचायतराज मंत्री नाथद्वारा
जनता का कांगे्रस के प्रति जो ऎतिहासिक उत्साह है, वह केन्द्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी के किए गए विकास कार्यो का परिणाम है। उनके एक मत से हारने के बाद भाजपा को खमनोर में जीत का भ्रम था, जनता ने उसे समाप्त कर दिया। वीरेंद्र वैष्णव, कांगे्रस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भाटी जीते 1241 मतों सेराजसमंद पंचायत समिति के वार्ड 10 से कांगे्रस के यादवेन्द्रसिंह भाटी 1241 मतों के अन्तर से जीते। इसी प्रकार वार्ड एक से भाजपा के शंभूसिंह 238 से, वार्ड दो से भाजपा की ब्रजलता 218 से, वार्ड तीन से भाजपा के सुरेश जोशी 833 से, वार्ड चार से भाजपा के नैना 152 से, वार्ड छह में भाजपा की मंजुकुंवर 616 से, वार्ड सात में भाजपा की देऊबाई 266 से, वार्ड आठ से कांगे्रस की धापू 473 से, वार्ड नौ से कांगे्रस की सीमा कंवर 347, वार्ड 11 से भाजपा के जवाहर 605, वार्ड 12 से कांगे्रस के भगवतसिंह 538 से, वार्ड 13 से कांगे्रस की ममता कुंवर 464 से, वार्ड 14 से कांगे्रस की मिठूबाई 404 से, वार्ड 15 से भाजपा के भगवानलाल 263, वार्ड 16 से भाजपा की पानीबाई 471 से तथा वार्ड 17 से कांगे्रस की कमलाबाई 215 मतों के अंतर से विजयी रही।
वरदीसिंह जीते 1533 मतों सेकुंभलगढ पंचायत समिति में वार्ड छह से कांगे्रस के वरदीसिंह ने 1533 मतों के अन्तर से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इसी प्रकार वार्ड एक से कांगे्रस के जालूराम 804 से, वार्ड दो से कांगे्रस की फेंसीबाई 705 से, वार्ड तीन से कांगे्रस के सूरतसिंह 376, वार्ड चार से कांगे्रस के केसाराम 252 से, वार्ड पंाच से कांगे्रस की हंजाबाई 1291 से, वार्ड सात से कांगे्रस की दरियाव कुंवर 765 से, वार्ड आठ से कांगे्रस की राजकी बाई 698 से, वार्ड नौ से कांगे्रस की राधादेवी 788 से, वार्ड 10 से कांगे्रस के शंभुपूरी 912 से, वार्ड 11 से कांगे्रस के किशनलाल 465 से, वार्ड 12 से कांगे्रस की मीरा 643 से, वार्ड 13 से भाजपा के भैरूसिंह 636 से, वार्ड 14 से भाजपा के मोहनलाल 132 से, वार्ड 15 से भाजपा के शंकरलाल 70 से, वार्ड 16 से भाजपा की ससी 302 से तथा वार्ड 17 से कांगे्रस की मगनी ने 207 मतों के अन्तर से जीत दर्ज की।
निर्दलीय प्रत्याशी बनाएगा बोर्डदेवगढ। पंचायत समिति देवगढ में प्रधान की सीट सामान्य घोषित होने व 15 सदस्य पंचायत समिति के लिए हुए चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस को सात-सात सीटे मिलने से प्रधान पद के लिए दोनों पार्टियां पद हथियाने के लिए ऎडी-चोटी का जोर लगाए है। प्रधान का भाग्य अब एकमात्र विजयी निर्दलीय के हाथ में है।
वार्ड एक से भाजपा की लक्ष्मी ने 397 मत से, वार्ड दो से निर्दलीय हमीरसिंह, वार्ड तीन से भाजपा कौशलेन्द्रसिंह, वार्ड चार से कांग्रेस के लक्ष्मण ने 92 मत से, पांच से कांग्रेस की प्रेकमकुंवर ने 71 मत से, वार्ड छह से कांग्रेस के शंकर ने 69 मत से, वार्ड सात से भाजपा की कंचन कुंवर ने 372 मत से, वार्ड आठ से भाजपा के लादू ने 923 से, वार्ड नौ से भाजपा की टीपू ने 461 मत से, वार्ड दस से भाजपा की नंदू ने 113 मत से, वार्ड ग्यारह से कांग्रेस के बाबूलाल ने 80 मत से, वार्ड बारह से कांग्रेस की मनभरी ने 96 मत से, वार्ड तेरह से कांग्रेस के नगजी ने 86 मत से, वार्ड चौदह से कांग्रेस की धापू ने 81 मत से तथा वार्ड पन्द्रह से भाजपा के सत्यनारायण ने 245 मत से हराया।
'पप्पूडी' ने बनाई रिकॉर्ड जीतआमेट पंचायत समिति के वार्ड दस से भाजपा की पप्पूडी कुमावत ने रिकॉर्ड 1637 मतों से कांग्रेस की अणछी बाई कुमावत को शिकस्त दी। वार्ड बारह से पप्पू देवी कुम्हार ने सबसे कम 79 मतों से कांग्रेस की लक्ष्मी गुर्जर को मैदान से बाहर किया। वार्ड एक से भाजपा लोकेन्द्रसिंह राठौड 808 मतों से, दो से कांग्रेस की पवन कुंवर, तीन से भाजपा के नारायणसिंह 277, चार से कांग्रेस के मुकेश खटीक 151, पांच से कांग्रेस के जयसिंह जाट 239, छह से कांग्रेस के विमला कुंवर 94, सात से भाजपा के बंशीलाल भील 490, आठ से कांग्रेस के लाड कुंवर 540, नौ से कांग्रेस के गणपत चौधरी 119, दस से भाजपा की पप्पुडी कुमावत रिकॉर्ड 1637, ग्यारह से भाजपा के कालू भील 1119, बारह से भाजपा की पप्पूदेवी कुम्हार 79, तेरह से भाजपा रतनी देवी गुर्जर 537, चौदह से भाजपा के बाबूदास वैरागी 757 व पन्द्रह से भाजपा की कैलाशी देवी 477 मतों के अंतर से जीतीं।

No comments: