Monday, February 22, 2010

गडकरी ने जगाई उम्मीद

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का मानना है कि पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन गडकरी को लेकर पार्टी में उम्मीद जगी है कि वह पार्टी को वह सब कुछ दे पाएंगे जिसकी अभी भाजपा को जरूरत है। आडवाणी ने कहा कि इंदौर में जब प्रतिनिधि एकत्र होना शुरू हुए तो सबके चेहरे पर एक सवाल साफ देखा जा सकता था। यह सवाल था क्या 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव हारने के बाद निराश पार्टी कार्यकर्ताओं के मन में 52 वर्षीय गडकरी उत्साह और विश्वास का संचार कर पाएंगे।
इन तीन दिनों में मतभेदों को दूर होते हुए देखा है। तीसरे दिन जब प्रतिनिधि इंदौर से रवाना हुए तो उनके सवाल, संदेह सब दूर हो चुके थे और उनकी जगह अपूर्व उत्साह था। आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा है भाजपा जल्द ही विपक्ष की हाशिए वाली पार्टी से राष्ट्रीय राजनीति के दो प्रमुख धु्रवों में से एक में तब्दील हो गई।
आज हम संसद में मुख्य विपक्षी दल हैं। देश के नौ राज्यों में हमारी सरकार है। इनमें से छह में हमारी अपनी सरकार और तीन में राजग की यानी गठबंधन सरकार है।

No comments: