Sunday, February 21, 2010

नई टीम बनाने में जुटे गडकरी

भाजपा अध्यक्ष के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद से अनुमोदन पाए जाने के बाद नितिन गडकरी अब अपनी नई टीम बनाने में जुट गए हैं, जिसके 28 फरवरी तक घोषित कर दिए जाने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व में पीढी परिवर्तन के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद से इस शीर्ष पद पर पहुंचे गडकरी पर अब भाजपा में जिला से लेकर केन्द्रीय स्तर तक युवाओं को निर्णय प्रक्रिया में शामिल किए जाने की जिम्मेदारी है।
वरूण भी कोशिश में भाजपा की नई टीम में कई नए और युवा चेहरे होंगे। वरूण गांधी भी नई टीम में शामिल होने की कोशिश में हैं। कुछ ही दिन पहले इस सम्बंध में वह गडकरी से मिले भी थे। गडकरी ने उन्हें आश्वासन दिया है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि वरूण को कोई महत्वपूर्ण पद नहीं देकर भाजपा युवा मोर्चे में उन्हें कोई भूमिका सौंप सकती है। वह भी शीर्ष पद की नहीं। युवा मोर्चा में अमित ठाकर की जगह अनुराग ठाकुर को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है।
महिलाओं के भी आने के आसार नई टीम में कई महिलाएं भी दिखाई देंगी, क्योंकि इंदौर अधिवेशन में पार्टी विधान में संशोधन करके हर स्तर के पदाधिकारियों में महिलाओं को 33 फीसदी स्थान देना अनिवार्य कर दिया गया है।

No comments: