Sunday, December 6, 2009

जोशी के खिलाफ सुनवाई 9 को

केन्द्रीय ग्रामीण एवं पंचायत राज मंत्री डा.सी.पी. जोशी के खिलाफ दायर परिवाद पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने 9 दिसम्बर की पेशी नीयत की है। जोशी के खिलाफ नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह ने विशेष सत्र अदालत (भ्रष्टाचार संबंधी मामला) में परिवाद दर्ज करवाया था। परिवाद में सिंह ने डा. जोशी को राजसमंद जिला क्रिकेट संघ का कोषाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। परिवाद में राजसमंद क्रिकेट संघ के पदाघिकारी सहित छह जनों के नाम शामिल हैं।

No comments: