Wednesday, December 9, 2009

ओला, मुरारी, राजकुमार, गुढा होंगे राज्यमंत्री

जयपुर। गहलोत सरकार के मंत्री परिषद का दूसरा विस्तार गुरूवार को होगा। कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा (दौसा), बृजेन्द्र ओला (झुंझुनूं), राजकुमार शर्मा (नवलगढ) व राजेन्द्रसिंह गुढा (उदयपुरवाटी) राज्य मंत्री होंगे जबकि रामकेश मीणा (गंगापुर), रमेश मीणा (सपोटरा) व गिरिराज सिंह मलिंगा (बाडी) को संसदीय सचिव बनाया जाएगा। जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से हरी झण्डी मिलने के बाद चार राज्य मंत्रियों व तीन संसदीय सचिवों के नामों की सूची को अन्तिम रूप दिया। राज्यपाल प्रभा राव राजभवन में गुरूवार सुबह 10:30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी जबकि तीनों संसदीय सचिवों को मुख्यमंत्री गहलोत शपथ दिलाएंगे। राजभवन में समारोह की तैयारियों को रात तक अन्तिम रूप दिया जा रहा था। विस्तार के साथ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होगा।

No comments: