Tuesday, December 15, 2009

'नहीं लगती हमारी सरकार'

झालावाड। जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को हुई कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं ने उद्योग व आबकारी मंत्री राजेन्द्र पारीक के सामने गुबार निकाला। इस दौरान अधिकांश नेताओं ने पुलिस व प्रशासन को भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सालभर बाद भी कांग्रेस के शासन होने जैसा नहीं लगता है। वहीं पारीक ने इसके जवाब में कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
जिले के प्रभारी मंत्री पारीक पहली बार झालावाड दौरे पर थे। उन्हें अपनी समस्या सुनाने के लिए बडी संख्या में कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पहंुचे। यहां उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस कार्यकर्ता है, इसलिए उनका दर्द समझते है। प्रशासन यदि गलत तरह से काम कर रहा है तो इस पर लगाम लगाई जाएगी। इस अवसर पर मनोहरथाना विधायक कैलाश मीणा, मदनलाल मीणा, पूर्व विधायक मीनाक्षी चन्द्रावत, मोहनलाल राठौर ने विचार व्यक्त किए।
वसंुधरा का खौफ है
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यहां नेता व कार्यकर्ता कब तक आपस में उलझते रहेंगे। कार्यकर्ता मनमुटाव जैसे कार्यो की सजा भुगत रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अर्जुन बताते हुए पार्टी को पंचायत चुनाव में जिताने के लिए जीजान से जुटने का आह्वान किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि वसंुधरा राजे ने पांच साल तक राज किया है। अभी भी अधिकारियों में उनका खौफ है। इसलिए राज्य में कांग्रेस शासन होते हुए भी कई अधिकारी कांग्रेस का शासन नहीं मानते है। ऎसे अधिकारियों पर निगाह रखी जा रही है।
जीत कर भूल जाते हैं विधायक
कांग्रेस नेता सर्वेश्वर दत्त ने प्रशासन को भाजपा का एजेंट बताया। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद नेता कार्यकर्ता को भूल गए है। कार्यकर्ता परेशान हाल है। अस्पताल का हाल बिगडा हुआ है। भवानीमण्डी व झालावाड चोरी आम बात हो गई। पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पूर्व मंत्री नफीस अहमद, पिडावा प्रधान रामलाल चौहान, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह झाला, सेवादल के प्रदेश सचिव मोहम्मद शफीक खान, ओबीसी प्रकोष्ठ के चंदर सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आमिर खान ने कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने की शिकायत की।

No comments: