Monday, November 2, 2009

भाजपा नेता सुराना अस्वस्थ

बीकानेर। पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मानिकचंद सुराना को पी. बी. एम. अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। रविवार रात तेज बुखार व बैचेनी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार सुबह भी उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। सुराना को डायबिटीज है।
पी.बी.एम. अस्पताल अधीक्षक डॉ.विनोद बिहाणी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इनमें मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. के. सी. नायक, डॉ. आर. पी. अग्रवाल व डॉ. वीर बहादुर सिंह शामिल हैं। विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने पीबीएम अस्पताल में राज्य वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष मानिकचंद सुराना की कुशलक्षेम पूछी। जोशी ने इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

No comments: