Thursday, November 12, 2009

विधायक रामचन्द्रसिंह अगवा

रांची। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले नक्सलियों ने राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान विधायक का अपहरण कर लिया है। नक्सलियों ने विधायक रामचन्द्र सिंह को उस वक्त अगवा किया जब वे अपने समर्थकों के साथ वाहन में सवार होकर जा रहे थे।
पहले उन्हें कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने घेरा और उसके बाद उन्हें अपने साथ ले गए। सिंह के साथ उनके एक समर्थक को भी अगवा किया गया है। रामचन्द्र सिंह मणिका विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं तथा इस बार भी यहीं से प्रत्याशी हैं।

No comments: