Thursday, November 12, 2009

महंगाई के खिलाफ भाजपा का दिल्ली बंद आज

नई दिल्ली। बढती महंगाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली बंद का ऎलान किया है। बंद को कामयाब बनाने के लिए सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ता सडकों पर उतर गए। बंद से आवश्यक सेवाओं और ट्रांसपोर्ट को मुक्त रखा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार के अनुसार इस बंद को दिल्ली के व्यापारियों के अलावा सभी वगोंü का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी के वाशिंदे सरकार की नीतियों की वजह से कराह रहे हैं। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पहले ही आसमान छू रहे थे, अब सरकार ने डीटीसी, मेट्रो और बिजली के दाम बढाकर जनता का दिल्ली में रहना मुश्किल कर दिया है।बीजेपी की मांग है कि डीटीसी और मेट्रो के बढे हुए किरायों को वापस लिया जाए, चीनी घोटाले की जांच कराई जाए और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाया जाए।

No comments: