Monday, November 9, 2009

कांग्रेस के चुनाव प्रत्याशी घोषित

जयपुर। चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने के मामले में कांग्रेस ने एक बार फिर बाजी मार ली है, जबकि भाजपा सोमवार शाम तक कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। कांग्र्रेस विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशी उतारने के मामले में भाजपा से आगे रही है। हालांकि सूची जारी होते ही कांग्र्रेस में उबाल आ गया है और सोमवार को चुनाव प्रभारी चंद्रभान का कुछ लोगों ने घेराव भी किया।
निकाय चुनाव की घोषणा होते ही कांग्र्रेस और भाजपा सहित अन्य दल प्रत्याशियों को लेकर गुणा-गणित में जुट गए। भाजपा ने प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस को मात देने के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही पर्यवेक्षक तक नियुक्त कर दिए। पार्टी इस बार कांग्रेस से पहले जेएमसी के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करना चाहती थी, लेकिन कांग्र्रेस दो कदम आगे चलते हुए रविवार रात ही 75 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
खींचतान में उलझी सूची भाजपा में चल रही खींचतान अभी खत्म नहीं हुई है। यही वजह है, पिछले सप्ताह हुई किसी भी बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल नहीं हुए। यह भी खबर आ रही है कि प्रत्याशियों के नाम को लेकर विधायकों से विवाद चल रहा है। यही वजह है कि भाजपा अभी तक सूची को अंतिम रूप नहीं दे पा रही है।
आज रात तक आधी अधूरी सूची सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम तक भाजपा भी सूची जारी कर देगी, लेकिन इस सूची में जेएमसी के 77 वार्ड के उम्मीदवार नहीं होंगे। माना जा रहा है कि भाजपा दो चरण में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।
सूची पर विवाद, प्रभारी का घेराव रविवार रात उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही कांग्र्रेस में विवाद शुरू हो गया। सोमवार सुबह पार्टी के लोगों ने चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री चंद्रभान का घेराव किया। आरोप लगाया कि पार्टी विरोधी लोगों को टिकट दे दिया गया है, जबकि वफादारों पर कैंची चला दिया गया। वार्ड एक के पार्टी कार्यकताओं के अनुसार पार्टी के प्रत्याशी घोषित हुए छीतरमल शर्मा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का साथ दिया था।

No comments: