Thursday, November 12, 2009

लोग कांग्रेस से त्रस्त

कोटा। महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी अरू णा अग्रवाल के सब्जीमंडी स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने गुरूवार को किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूनिया ने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त है। इसका उदाहरण टोडाभीम में पार्टी को मिली जीत है। सलूम्बर में भी पार्टी को अच्छा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को नगर निगम का अच्छा अनुभव है। वे बरसों से राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का दूर-दूर तक राजनीति से कोई वास्ता नहीं है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मदन दिलावर, पूर्व मंत्री हरिकुमार औदिच्य, विधायक चंद्रकान्ता मेघवाल, शहर अध्यक्ष मनमोहन जोशी, महापौर मोहनलाल महावर, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष हरिकृष्ण जोशी और श्याम शर्मा ने भी विचार रखे। पार्टी प्रत्याशी अरू णा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments: