Sunday, September 13, 2009

भाजपा का सदस्यता अभियान 20 तक

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अब 20 सितम्बर तक सदस्य बनाएगी। पार्टी ने 15 सितम्बर तक चलने वाले सदस्यता अभियान को आगे खिसका दिया है। प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में यह निर्णय हुआ।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में चतुर्वेदी ने कहा कि 20 सितम्बर तक सदस्य बनाए जाएंगे और संयोजकों से 25 सितम्बर तक हिसाब मांगा गया है। एक सवाल के जवाब में उनका कहना था कि कितने सदस्य बनाए जाएंगे, ऎसा कोई लक्ष्य शुरू से ही तय नहीं किया गया है। 2003 से 2007 के बीच तीन बार सदस्यता अभियान चला जिनमें करीब 12 लाख सदस्य बनाए गए। उन्होंने दावा किया कि बूथ स्तर पर अभियान चलाया गया है।
मुनादी कर बुलाएगी पार्टीचतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के जिला संयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि वार्ड, पंचायत या मण्डल में किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठकर भी लोगों को सदस्य बनाएं। सार्वजनिक सदस्यता से पूर्व मुनादी की जाएगी ताकि आसपास के लोगों को सूचना मिल सके।
8 लाख सदस्य बनेअभियान के प्रदेश संयोजक वासुदेव देवनानी के अनुसार अब तक 8 लाख लोगों के सदस्य बनने का अनुमान है। जिलों में 14 लाख 84 हजार फार्म भेजे गए हैं। 25 से 30 सितम्बर के बीच अगली समीक्षा बैठक होगी। एक अक्टूबर बाद सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा।
झालावाड में कितने सदस्यक्आज समीक्षा बैठक में यह खुलासा नहीं हो सका कि प्रतिपक्ष की नेता वसुंधरा राजे के झालावाड जिले में कितने सदस्य बने हैं। झालावाड के संयोजक दिनेश जैन बैठक में नहीं आए और ना ही वहां देवनानी का दौरा हुआ। लेकिन देवनानी पूर्व में वहां पहुंचकर जानकारी हासिल कर चुके हैं।
विवाद पर टिप्पणी नहींजयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी रविवार को नेता प्रतिपक्ष को लेकर चल रहे विवाद में कुछ भी बोलने से बचे। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मसला केन्द्रीय नेतृत्व से जुडा है इसलिए वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर के वक्तव्य पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं की। अलबत्ता यह जरूर कहा कि इस विवाद से सदस्यता अभियान पर कोई फर्क नहीं पडा है।
भाजपा प्रकोष्ठों की पहली बैठकभाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने रविवार को पार्टी प्रकोष्ठों की पहली बैठक ली। उन्होंने पेशेवर लोगों को पार्टी से जोडने का आह्वान किया। बैठक में 37 प्रकोष्ठों के 48 पदाधिकारी शामिल हुए।
विधि प्रकोष्ठ का अभियानभाजपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह तंवर के अनुसार वकीलों को सदस्य बनाने के लिए अलग से अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला संयोजकों को भी आज ही निर्देश दे दिए गए हैं।

No comments: