Monday, September 7, 2009

मुंडे को रोके जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने हंगााम मचाया

मुंबई/पुणे। मिरज में सांप्रदायिक तनाव के बाद ताजा हालात का जायजा लेने सांगली जा रहे भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे को रोके जाने के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई एयरपोर्ट के बाहर जमकर हंगााम मचाया। सांगली में दो दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार प्रशासन का मानना है कि मुंडे के सांगली जाने से स्थिति बिगड सकती है। इसलिए पुलिस ने आज मुंडे को मुंबई एयरपोर्ट से पुणे जाने के लिए विमान में नहीं बैठने दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
मुंडे को सांगली जाने से रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ता भडक उठे और उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस पर पथराव करने लगे। जिसके बाद पुलिस को कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पडा। लाठीचार्ज में कुछ प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता मामूली रूप से घायल भी हुए हैं।
लाठी और गोलियों से नहीं डरता : मुंडे इस बीच गोपीनाथ मुंडे ने कहा है कि वो लाठियों और गोलियों ने नहीं डरते। उन्होंने माहराष्ट्र सरकार पर 'ज्यादती' का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बलपूर्वक उन्हें सांगली जाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी (3 सितंबर) के इतने दिन बीत जाने के बावजूद कर्फ्यू के कारण अभी तक सांगली व मिरज में कई जगहों पर गणेश विसर्जन नहीं हो पाया है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर रही है।
'नहीं मानें तो गिरफ्तार होंगे मुंडे' दूसरी ओर प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि मुंडे ने सडक मार्ग से सांगली जाने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि मुंडे के सांगली जाने से वहां के हालात बेकाबू हो सकते हैं।
सांगली में तनाव, कर्फ्यू जारी उल्लेखनीय है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन पर तथाकथिक सांप्रदाय विशेष विरोध झांकी के कारण सांगली के मिरज में सांप्रदायिक हिंसा भडक उठी थी। सांगली व मिरज में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि, इलाके में कर्फ्यू की वजह से स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांगली और मिरज में शनिवार रात को कर्फ्यू लगा दिया गया था। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में तनाव फैल गया था। मिरज में फैली इस हिंसा की चिंगारी सांगली तक फैली और यहां पर भी तनाव उत्पन्न हो गया था। इस बीच मिराज में 70 फीसदी सार्वजनिक गणेश मंडलों में विसर्जन संपन्न हो गया है।
चार गिरफ्तार
दूसरी ओर तनावग्रस्त इलाके का दौरा करने आए गृहमंत्री जयंत पाटिल ने आ

No comments: