Thursday, September 17, 2009

भाजपा का सदस्यता अभियान 20 तक

भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्यता अभियान बीस सितम्बर तक चलेगा। इसके बाद सक्रिय सदस्य बनाने का काम शुरू होगा। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से नए लोगों को पार्टी से जोड रहे हैं। वर्ष 2003 में आठ लाख 78 हजार सदस्य बनाए गए थे। इस बार संख्यात्मक दृष्टि से कोई लक्ष्य तय नहीं है, लेकिन विचारधारा के अनुरूप अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोडने की कोशिश की जा रही है।

खींचतान का असर नहींभाजपा में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख नेताओं में खींचतान से सदस्यता अभियान पर असर से इनकार करते हुए देवनानी ने कहा कि अभियान के प्रति युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अब तक वे 27 जिलों का दौरा कर चुके हैं। कहीं भी उन्हें खींचतान का असर नहीं दिखा।
सरकार पर बरसेदेवनानी ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए आरोप लगाया कि कानून- व्यवस्था की स्थिति बिगड रही है। स्कूली शिक्षा में समानीकरण के नाम पर 'मनमानीकरण' चल रहा है।

No comments: