Monday, September 21, 2009

नेता प्रतिपक्ष विवाद सामान्य प्रक्रिया

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भाजपा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर चल रहा विवाद सामान्य प्रक्रिया है। इस
तरह के झंझट तो एक परिवार में भी होते रहते हैं। देवनानी सोमवार को भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के सिलसिले में अलवर आए थे। उन्होंने नेता
प्रतिपक्ष को पद से हटाने या बने रहने के बारे में टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा कि वे किसी विवाद में नहीं पडना चाहते। न उन्हें केन्द्रीय संसदीय बोर्ड
पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने का अधिकार है।
उन्होंने भाजपा में संघ की भूमिका पर भी चुप्पी साधे रखी। केवल इतना कहा कि संघ एक स्वतंत्र संगठन है। संघ पार्टी के कार्योü में किसी प्रकार का हस्तक्षेप
नहीं करता। दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता खर्चे कम करने का ढिंढोरा पीटकर केवल दिखावा कर रहे हैं। जब तक
वास्तविक फिजूल खर्ची और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगेगा तब तक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के सभी नदियों को
जोडने वाली परियोजना को गलत बताने संबंधित बयान की निन्दा करते हुए कहा कि मुझे उनके ज्ञान पर भी तरस आता है। जबकि देश भर के वैज्ञानिकों ने
सभी नदियों को जोडने की सलाह दी है।
आप मंत्री रहे लेकिन काम नहीं हुआभाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में तिजारा मण्डल के अध्यक्ष व बहरोड विधायक के सवाल-जवाब ने हल्की गर्माहट पैदा कर दी। मण्डल अध्यक्ष रूप
नारायण गुप्ता ने देववानी से कहा कि जब तक आप मंत्री रहे हमारा काम नहीं हुआ। फिर हम क्यूं पार्टी के लिए काम करेंक् इसके बीच में ही बहरोड विधायक
डॉ. जसवन्त यादव बोल पडे कि सांसद के चुनाव में आपने कौनसा पार्टी का साथ दिया था।

No comments: