Sunday, September 20, 2009

नाते रिश्तेदारों के टिकटों का फैसला सोनिया करेंगी

महाराष्ट्र में कांग्रेसी नेताओं के बेटे-बेटियों तथा रिश्तेदारों को चुनाव टिकट देने के बारे में फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेगी।महाराष्ट्र में राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के बेटे राजेन्द्र शेखावत, केन्द्रीय मंत्रियों सुशील कुमार ङ्क्षशदे की बेटी प्रणीति ङ्क्षशदे, विलासराव देशमुख के बेटे
अमीत देशमुख समेत करीब एक दर्जन नेताओं के बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों ने चुनाव लडऩे की इच्छा व्यक्त की है और इनके नाम संभावित उम्मीदवारों की
सूची में शामिल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह नीतिगत मामला है और इसका निर्णय श्रीमती गांधी पर छोड़ दिया गया है।कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की आज दो दौर में अलग-अलग बैठक हुई जिनमें महाराष्ट्र के अतिरिक्त हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा
चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में कांग्रेस १७४ सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिनमें से अब तक ९० से अधिक
उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी गयी है लेकिन इस संबंध में औपचारिक घोषणा कल किये जाने की प्रबल संभावना है।पहले चरण में आज चुनाव समिति की बैठक करीब तीन घंटे तक चली जिसमें श्रीमती गांधी, प्रधानमंत्री डा.मनमोहन ङ्क्षसह, वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी,
महाराष्ट्र के पार्टी प्रभारी ए के एंटनी, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, महाराष्ट्र में चुनाव अभियान समिति के नये अध्यक्ष सुशील कुमार
ङ्क्षशदे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे
आदि मौजूद थे।महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल २८८ सीटों में से कांग्रेस १७४ सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि ११४ सीटों पर उसके सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार
चुनाव लड़ेंगे। राकांपा के नेता और नागरिक विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के घर पर दोनों दलों के नेताओं की बैठक होने की संभावन व्यक्त की जा रही है जिसमें
कुछ विवादित सीटों के बारे में फिर से विचार किया जायेगा।

No comments: