Saturday, November 8, 2008

नाथद्वारा में जनसम्पर्क किया सीपी जोशी ने

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार व बोहरा बाजार में व्यापारियों से जनसम्पर्क किया।इस अवसर पर डॉ. जोशी बोहरा बाजार स्थित मस्जिद परिसर में पहुंचे जहां उन्होंने मौलाना से भेंट की इस दौरान पेट्रोल पम्प व्यवसायी मंसूर हुसैन बक्षी के नेतृत्व में बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने जोशी की अगवानी की। इससे पूर्व डॉ. जोशी ने सर्राफा बाजार के व्यवसायियों से सम्पर्क कर विधान सभा चुनाव में समर्थन देने का आग्रह किया।डॉ. जोशी के साथ नगर कांग्रेस अध्यक्ष एल.एन. गुर्जर, महामंत्री महेश पालीवाल, जिला महामंत्री रामचन्द्र पालीवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी, युंकाई मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश एम. जोशी, मांगीलाल सोनी, गणपतलाल सोनी, दिनेश गुर्जर, गोपेश बागोरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस बीच डॉ. जोशी का जगह-जगह लोगों ने भावभीना स्वागत किया।

No comments: