Thursday, November 27, 2008

अहंकारी वसुंधरा का होगा अंत : अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनका अहंकार ही ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि सामन्ती और तानाशाही तरीके से राजस्थान में पांच साल इस कुशासन ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। ऐसा कुशासन प्रदेश की जनता ने 60 साल के इतिहास में कभी नहीं देखा। असलियत तो यह भी है कि खुद भाजपाई उनके अहंकार से बुरी तरह त्रस्त है। यही कारण है कि आज प्रदेश की जनता 4 दिसम्बर का इंतजार कर रही है जब वह इस सरकार के कुशासन को समाप्त कर देगी।गहलोत आज अलवर, खेतडी, टोंक में आमसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से वे दूर रहती है। राजस्थान के जनता के सामने उनकी पोल खुल चुकी है। वह जान चुके है कि मजदूर, गरीब, किसान और आम जनता से केई लेना-देना नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ धर्म का आडम्बर कर धर्मनारायण जनता की भावनाओं का राजनीतिक लाभ के लिए सिर्फ शोषण कर रही है।

No comments: