Thursday, November 27, 2008

भाजपा को देश से कांग्रेस को कुर्सी से प्रेम : गुलाब चंद कटारिया

भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस को केवल कुर्सी से प्रेम है जबकि भाजपा के लिए पहले देश व फिर कुर्सी है। कभी कुर्सी से प्यार नहीं किया। वे गुरूवार अपराह्न यहां घंटाघर तिरोह पर भाजपा प्रत्याशी भेरूसिंह चौहान के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।मुंबई में रात्रि को हुई आतंकवादी घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश द्रोहियों को पनाह कौन दे रहा है। आज इस बात को समझने की जरूरत है। कटारिया ने लोगों का आह्वान किया कि वे भाजपा को जयपुर के रास्ते दिल्ली तक पहुंचाएं व लाल किले पर लालकृष्ण आड़वाणी को प्रधानमंत्री के रुप में तिरंगा फहराने के सपने को पूरा करें।बड़ीसादड़ी की कर्ज - कटारिया ने कहा कि मैं जिन्दगी भर सेवा करता रहूं तो भी बड़ीसादड़ी की जनता का कर्जा नहीं उतार सकता बड़ीसादड़ी ने ही मुझे राजनीति में उंचाई दी।कॉलेज बनाने के वादे को पूरा नहीं कर पाने पर कटारिया ने गहरा अफसोस जताया व कहा कि रावत समाज की इतनी क्षमता नहीं है कि वे बच्चों को प्राईवेट कॉलेज में पढ़ा सके। बालिकाओं की पढ़ाई में भी बाधा आ रही है। अब पुनः यह वादा रहा कि यहां कालेज निश्चित रूप से देकर रहूंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती देवी झाला ने कहा कि टिकिट की अदलाबदली पार्टी हित में की गई है। वे (कटारिया) भी सर्व गुण सम्पन्न थे ये भी सर्व गुण सम्पन्न है। इन्हें अवध्य जिताएं। भाजपा प्रत्याशी भेरुसिंह चौहान ने कहा कि पिछली हार का बदला ब्याज सहित चुकायेंगे। सभा को रामेश्वरलाल जाट, सज्जनराज नागौरी, प्रदीप, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा महात्मा व नन्दलाल लुहार ने भी सम्बोधित किया। संचालन सूरज पोरवाल नगर मंडल अध्यक्ष ने किया। प्रारम्भ में कटारिया का मेवाड़ी पाग पहना कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

No comments: