Saturday, November 8, 2008

प्रदेश का गरीब वर्ग शोषण का शिकार : जोशी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सी.पी.जोशी ने कहा कि राजस्थान में गरीब वर्ग को रोजी, रोटी और मकान कांग्रेस ही दे सकती है। आज प्रदेश का गरीब वर्ग शोषण का शिकार है। शुक्रवार को वह मजेरा में कांग्रेस सम्मेलन को सम्बोघित करते उन्होंने कहा कि आज की जनता को शराब की नहीं शिक्षा की जरूरत है। पांच साल से भाजपा शासन ने कुशासन की नीतियां अपनाई परन्तु कांग्रेस इस दमन की समाप्ति के साथ किसान, गरीब व नौजवानों के हितों की नीतियां बनाएगी, जिससे नया राजस्थान बनकर देश में उभरेगा। सम्मेलन को महेश प्रताप सिंह, केशरबाई, रतन सिंह सोलंकी, प्रभुाल रायका, उदयपुर के जिला प्रमुख केवल चंद लबाना, मावली से प्रत्याशी पुष्कर डांगी, कुम्भलगढ से प्रत्याशी गणेश सिंह परमार, किशन गुर्जर, मन्नूदेवी पालीवाल, रामेश्वरलाल खटीक, देवकीनंदन गुर्जर आदि जनप्रतिनिधयों एवं पार्टी पदाघिकारियों ने सम्बोघित कर कांग्रेस को विजय दिला सरकार बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में पांच पंचायतों से आए कार्यकर्ता शामिल थे।

No comments: