Tuesday, November 11, 2008

पूर्व मंत्री उपाध्याय के पुत्र ने छोडी कांग्रेस

भीलवाडा जिले के सहाडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाश त्रिवेदी को फिर कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के विरोध में पूर्व मंत्री रामपाल उपाध्याय के पुत्र नारायण उपाध्याय ने कांग्रेस सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उपाध्याय के साथ सहाडा पंचायत समिति की पूर्व प्रधान कंचनदेवी उपाध्याय, कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सदस्य मांगीलाल शर्मा, सहाडा ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मोहनलाल राव एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीशचन्द्र वैष्णव ने भी पार्टी पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।पदाधिकारियों ने इस्तीफे जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे हैं। पार्टी छोडने की सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भी दी गई है। नारायण उपाध्याय कांग्रेस से टिकट के दावेदार थे। पार्टी द्वारा त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाने के बाद से ही उपाध्याय उनकी मुखालफत कर रहे हैं।

No comments: