Monday, November 24, 2008

भाजपा के कार्य से जनता मस्त कांग्रेस की हालत पस्त : किरण माहेश्वरी

भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान के राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी ने कहा कि पिछले पांच वर्षें में भाजपा सरकार ने जो विकास के कार्य किए उससे जनता तो मस्त हो गई लेकिन कांग्रेस की हालत पस्त हो गई।भावा गांव में चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर जनसभा में किरण माहेश्वरी ने कहा कि चुनाव में संभावित हार का पूर्व आभास होने से कांग्रेस बोखला गई है इसी बोखलाहट का परिणाम है कि कांग्रेस बेसिर पैर के आरोप लगा रही है और इन आरोपो का जवाब अब जनता ही देगी। प्रातः साढे नौ बजे बाघपुरा-चावण्डा माता मंदिर से आरम्भ जनसम्पर्क के बाद तरसिंगडा, प्रतापपुरा, भावा, सोनियाणा, डूमखेडा आदि गांवें में दौरा किया। प्रत्याशी किरण का जगह जगह ढोल बाजे एवं थाली मांदल के साथ स्वागत किया। भावा में केलें से तोलते समय पालनहार योजना एवं छात्रवृति योजना के बारे में चुनाव बाद व्यवस्थित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, पूर्व उप प्रधान भानू पालीवाल, जवाहर जाट, सरपंच हीरकी भील आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार की दृष्टि से गुजरात, जामनगर जिले के विभिन्न मण्डलें का सौ सदस्यी दल राजसमन्द पहुंचा। जो जिले की चारें विधानसभा क्षेत्रों में कार्य वितरण कर चुनाव प्रचार करेगा।भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया कि राजसमन्द में जामनगर, कालावाड, कालोल एवं जोडिया मंडल के कार्यकर्ता प्रचार करेंगे। वहीं कुम्भलगढ विधानसभा में द्वारका, कल्याणपुर, खम्भालीया मण्डल, भीम विधानसभा में जायजोधपुर, भाणवड, लालपुरा मंडल एवं नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में जामनगर शहर मंडल के कार्यकर्ता चुनावी मोर्चा सम्भालेंगे। गुजरात कार्यकर्ताऒं के दल का नेतृत्व जामनगर उप जिला प्रमुख सामत भाई परमार कर रहे हैं।वार्ड 13 खारोल बस्ती व भील बस्ती में नगर पालिकाध्यक्ष अशोक रांका के नेतृत्व में गुजरात से आए कार्यकर्ताऒं ने जनसम्पर्क किया। वहीं जिला महामंत्री महेश पालीवाल एवं पूर्व नपा अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्बिया एवं तेजसिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताऒं ने भवानीनगर, नाकोडा नगर, वार्ड 14, 15 में जनसम्पर्क किया।भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत रविवार शाम को भाणा ग्राम का दौरा किया। चारभुजा मंदिर के मुख्य चौराहे पर आयोजित सभा में किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 वर्षों में गांवों के जितने विकास कार्य करवाए है, वह कार्य कांग्रेस सरकार 40 वर्षों में भी नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि सांसद पद पर रहते हुए उन्होंने भाणा पंचायत के सभी गांवों में सांसद मद से कई कार्य किए है।

No comments: