Sunday, November 16, 2008

चुनावी रंग में नहीं रंगे आंजना के कार्यकर्ता

निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का चुनाव प्रचार जहां अब तक गति नहीं पकड़ पाया है, वहीं चुनावी रंगत भी देखने को नहीं मिल पा रही है।निम्बाहेडा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में उदयलाल आंजना के नाम की घोषणा होने से पूर्व ही आंजना को टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी, जिसके चलते उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी प्रारम्भ कर दिया, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार अब तक गति नहीं पकड़ पाया है, वही आंजना को लेकर किसी भी तरह की चुनावी रंगत भी देखने को नहीं मिल पा रही है, जिसके चलते कार्यकर्ता भी अभी तक सुस्त है।स्थिति यह है कि कांगेस के कई सक्रिय कार्यकर्ता न तो अपने आप को चुनाव प्रचार से अब तक जोड़ सके है, और न ही उनमें कोई उत्साह दिखाई जान पड़ रहा है। भाजपा प्रत्याशी के रुप में अशोक नवलखा की घोषणा होने के बाद ऐसा लगा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश आ जाएगा, लेकिन कांगेस कार्यकर्ता भी अब यह मान कर चल रहे है कि मुकाबला काफी टक्कर वाला है, जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भाजपा प्रत्याशी की छवि जहां बेदाग है, वहीं गत पांच वर्षे में वे जिस तरह लगातार मतदाताओं से जुड़े रहे एवं उनके सम्पर्क में बने रहे, उससे कांगेस कार्यकर्ताओं को भी लगता है कि इसका लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिल सकता है।

No comments: