Friday, November 7, 2008

आंजना का सघन दौरा जारी

निम्बाहेडा छोटी सादडी विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का निम्बाहेडा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने चुनावी दौरे के अन्तर्गत बुधवार को अहीरपुरा, फाचर अहिरान, रसूलपुरा, बांसा, कारूण्डा, पायरी, साण्ड, चरलिया, सतखण्डा, रावलिया, भावलिया, मुरलिया, मांगरोल में कांग्रेस जनों एवं जनता से रूबरू होकर विधान सभा चुनावों के संबंध में चर्चा की।विधान सभा प्रत्याशी उदयलाल आंजना के साथ इस दौरान ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष उंकारलाल मेनारिया, ब्लॉक सहकोषाध्यक्ष भोपराज टांक, पूर्व युका. अध्यक्ष गोपाल जाट, पूर्व सरपंच कारूण्डा मदन जाट, मुकेश अहीर माल्याखेडी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। चुनावी दौरा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना शुक्रवार को कनेरा घाटा क्षेत्र की छह पंचायतों के अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्रामों एवं मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनता से रूबरू होकर चर्चा करेंगे।कांग्रेस में शामिलकांग्रेस चुनाव कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार समाजवादी पार्टी के निम्बाहेडा नगर अध्यक्ष विजय नवलखा ने समाजवादी पार्टी छोड कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के निम्बाहेडा नगर अध्यक्ष विजय नवलखा ने आज नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल वैष्णव,पूरण आंजना,हरीश आंजना एवं नगर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।निम्बाहेडा। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सुधीर गौतम ने समाजवादी पार्टी छोड कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना की कार्यशैली से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सुधीर गौतम ने निम्बाहेडा छोटी सादडी विधान सभा उम्मीदवार पूर्व सांसद उदयलाल आंजना के समक्ष पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आंजना ने सभी का स्वागत किया

No comments: