Saturday, November 29, 2008

कर्मचारियों के वेतन के लाले थे तो कैसे करवाया कांग्रेस ने विकास : राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में आतंकवाद से निपटने का मुद्दा हो, देश को सामरिक दृष्टि से विकसित करने का या राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को उन्नति की ओर अग्रसर करने का भाजपा ने सत्ता में रहते हुए जनता के विश्वास को कायम रखते हुए देश और राज्य को सुशासन दिया है। सिंह शुक्रवार को राजसमन्द से भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी के समर्थन में कांकरोली में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के पिछले पांच वर्ष के दौरान सुशासन देखा है। बेरोजगारों को रोजगार, किसानें को बिजली, कर्मचारियें की लम्बित मांगे पूरी हुई वहीं राज्य में धडल्ले से विकास के कार्य हुए है। सिंह ने वसुन्धरा राजे को अव्वल दर्जे की मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वसुंधरा ने राज्य के विकास के नए आयाम पिछले पांच वर्ष में स्थापित किए जो कांग्रेस पिछले 50 वर्षें में नहीं कर पाई।सिंह ने कहा कि कांग्रेस भी विकास के नाम पर वोट मांग रही है लेकिन जिस कांग्रेस के पास कर्मचारियो को वेतन देने तक के लाले थे उसने राज्य में किस तरह विकास कार्य करवाए होंगे यह जनता समझ चुकी है।सिंह ने कहा कि सरहद पार देश जब परमाणु बम और बडी-बडी मिसाइलें तैयार कर उसका परीक्षण कर रहे थे तब देश के वैज्ञानिकों ने परमाणु बम बना लिया लेकिन नरसिम्हा राव ने परीक्षण करवाने से इनकार कर दिया जबकि वाजपेयी ने सरदह पार देशों को सावधान करने के लिए पोकरण में परमाणु परीक्षण करवाया। सिंह ने कहा कि केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने आर्थिक व सुरक्षा क्षेत्र में काफी उल्लेखनीय कार्य किए है जिन्हे देश की जनता कभी नहीं भूल सकती। सिंह ने कहा कि देश की अस्मिता और स्वाभिमान के साथ कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति बहुत खेल चुकी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने आरएसएस को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सम्बद्ध बता कर शताब्दी का सबसे बड़ा मजाक किया है। कांग्रेस दलगत भावना से ऊपर उठकर देश के हित में सोचती तो भाजपा उसे कदम-कदम पर सहयोग करती। सिंह ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद को समाप्त नहीं करना चाहती है और जो आतंकवाद है वह कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब तक मुसलमान और आतंकवादी को अलग-अलग रख कर नहीं सोचेगी तब तक आतंकवाद समाप्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक मुसलमान आतंकवादी नहीं है लेकिन कांग्रेस के कारण आज आम मुसलमान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सिंह ने कहा कि मुम्बई में हुई आतंकवादी घटना और इससे पहले जयपुर, बैंगलोर, अहमदाबाद, सूरत में हुई दिल दहलाने वाली घटनाआंð से देश का कलेजा दहल रहा है। आतंकवाद से निपटने के लिए कोई कठोर कानून नहीं है। केन्द्र में राजग शासन के दौरान आतंकवाद को चुनौती के रूप में लेते हुए कठोर कानून बनाया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते ही उस कानून का सिर कलम कर दिया। जिससे आतंकियें के हौंसले बुलन्द है। उन्होने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद से लड़ने की बजाय इसको बढावा दे रही है और साधु साध्वियों को परेशान करने से भी नहीं चूक रही। सिंह ने कांग्रेस को साम्प्रदायिक पार्टी बताते हुए कहा कि देश में होने वाले दंगों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। सिंह ने कहा कि देश के अर्थ व्यवस्था की रीढ़ किसानें की दुर्दशा यदि किसी के शासनकाल में हुई है तो वह कांग्रेस के शासन में। उन्होने कहा कि किसानें का विकास होगा तभी देश समृद्धि की ओर बढेगा। उन्होने किसानों का आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार बनी तो किसानों को चार प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। राज्य के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस के वादे खोखले हैं, केवल नारे देकर वोट बटोरते है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री महेश पालीवाल ने किया।प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड़, पालिकाध्यक्ष अशोक रांका, उप प्रधान दिनेश बडाला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता चौहान, शहर अध्यक्ष प्रमोद गौड़, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भानू पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र बागोरा आदि ने राजनाथ सिंह का स्थानीय परम्परानुसार स्वागत किया।

No comments: