Sunday, November 23, 2008

भ्रष्टाचारी और हत्यारी है वसुंधरा सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुन्धरा सरकार को भ्रष्टाचारी एवं हत्यारी बताते हुए कहा कि है कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।गहलोत ने शनिवार देर शाम गोगुन्दा के प्रताप चौक में कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल गरासिया के समर्थन चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कहीं।गहलोत ने कहा कि वसुन्धरा सरकार के हाथ किसानों के खून से रंगे हुए है। इस सरकार के राज में 31 बाद फायरिंग हुई। इसमें 91 किसान मारे गए जिसमें से 71 गुर्जर थे। गहलोत ने कहा कि वसुन्धरा सरकार ने एक तरह से हत्या का रिकार्ड बनाया है।वसुन्धरा सरकार की आबकारी नीति पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा कि इस सरकार ने नई पीढ़ी को शराब पीना सिखाने का काम किया है।गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री पर खुद उन्हीं की पार्टी के नेताओं ने भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाए। इतने आरोप कांग्रेस ने भी नहीं लगाए।गहलोत ने कहा कि पांच साल तक राजस्थान में पोपा बाई का राज चला। अब समय आ गया है कांग्रेस को विजय बनाकर प्रदेश में सुशासन स्थापित करें।सभा को कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल गरासिया व गोगुन्दा प्रधान लाल सिंह झाला ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: