Wednesday, November 26, 2008

कांग्रेस ने धोखा दिया भाजपा ने विकास दिया चौखा : किरण माहेश्वरी

राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर देश की भोली भाली जनता को धोखा दिया है जबकि भाजपा ने गांव गांव और ढाणी ढाणी में विकास के नये आयाम स्थापित किए है, वसुन्धरा सरकार ने हर घर में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधा देने का संकल्प लिया था उसे पूरा करने का प्रयास किया है और कुछ अधूरे रह गए कार्यों को आने वाले समय में प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया कि प्रत्याशी किरण ने गत रात्रि रूपाखेडा, रावां खेडा, घाटी, खेमाखेडा आदि गांवो का दौरा कर राजसमन्द की प्रसिद्ध झील नौचोकी पाल पर शरद एवं छाकलीला मनोरथ पर प्रभु जी के दर्शन किए। प्रातः नौ बजे कुण्डिया ग्राम से आरम्भ हुए जनसम्पर्क के बाद जवासिया, डूमखेडा, गांगास, बैठूम्बी सहित दस गांवो का सघन दौरा किया। जवासियें में भाली मांदल के साथ स्वागत कर प्रत्याशी किरण को कलों से तोला गया। गांवों में आयोजित सभाओं को जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी, जिला परिषद सदस्य प्रकाश खेरोदिया, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष शंकर सुथार, प्रधान श्यामलाल चौहान, उप प्रधान गोविन्द सोनी, जवाहर जाट, नाथूलाल जाट, इकाई अध्यक्ष नन्दलाल लड्डा सहित कई पदाधिकारियें ने सम्बोधित किया। भाजपा जिला महामंत्री महेश पालीवाल एवं नगर पालिका राजसमन्द अध्यक्ष अशोक रांका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जेके टायर कर्मचारियें एवं अधिकारियें से जनसम्पर्क कर भाजपा के लिए मत एवं समर्थन मांगा। उनके साथ नगर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गौड, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता चौहान भी थे। बाद में वीरभानजी का खेडा में घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।वहीं वार्ड 15 व 16 में पार्षद जे पी शर्मा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामचन्द्र पूर्बिया, गिरिराज कुमावत, जामनगर खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल भाई व्यास, अजा मोर्चा के गोविन्द भाई, कालावाड नपा उपाध्यक्ष अशोक भाई, भागीरथ जाडेजा, रघुनाथ सिंह राजावत ने जनसम्पर्क किया।दूसरी ओर ग्रामीण क्षैत्रों में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल के नेतृत्व में मुण्डोल, पूठोल, सांगठ, पिपलांत्री आदि क्षेत्रों का दौरा किया। मंडल अध्यक्ष पालीवाल ने पिपलांत्री में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष धारा शंकर पालीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष जटा शंकर पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नर्बदा श्ंाकर पालीवाल, उदयपुर पूर्व मीडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री फूलसिंह मीणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: