Monday, November 17, 2008

भाजपा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष किरण माहेश्वरी ने भरा नामांकन

राजसमन्द। राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी ने सोमवार को जुलूस के साथ जिला कलक्ट्रेट परिसर पहुंची और रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन पेश करने के दौरान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा एवं किरण माहेश्वरी की जयघोष लगाते नजर आए।
दोपहर करीब सवा दो बजे भाजपा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं सांसद तथा राजसमन्द से प्रत्याशी किरण माहेश्वरी भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड, भाजपा जिला महामंत्री महेश पालीवाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रमोद गौड़ एवं नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रवेश किया और अपना नामांकन प्रस्तुत किया। करीब 10 मिनट तक अंदर रहने के बाद किरण माहेश्वरी पदाधिकारियों के साथ बाहर आई जहां मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाली-मांदल और ढोल के साथ चप्पा-चप्पा, भाजपा, जीतेगी भई जीतेगी किरण माहेश्वरी जीतेगी आदि नारों के साथ उनका स्वागत किया।
इससे पहले सांसद किरण माहेश्वरी सुबह द्वारकाधीश मंदिर पहुंची और राजभोग की झांकी के दर्शन कर प्रभु द्वारकाधीश के सम्मुख जीत की मनोकामना की। दर्शनोपरांत किरण माहेश्वरी जुलूस के साथ नामांकन भरने के लिए रवाना हुई। थाली-मांदल और ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जीतेगी भई जीतेगी किरण माहेश्वरी जीतेगी, भाजपा जिंदाबाद, चप्पा-चप्पा भाजपा आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ यह जुलूस विभिन्न मार्गो से होता हुआ बालकृष्ण स्टेडियम के बाहर सामरा भवन में स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचा जहां माहेश्वरी ने भाजपा चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्धाटन किया। इस दौरान माहेश्वरी ने वरिष्ठ जन प्रहलाद अग्रवाल, अधिवक्ता भवानी शंकर दाधीच, जगजीवनराम चोरडिया, नंदलाल पूर्बिया, रघुनाथ गुर्जर, बंशीलाल हींगड का अभिनंदन भी किया। यहां से पुन: जुलूस शुरू हुआ जो शहर के जेके मोड, बस स्टेण्ड, जलचक्की होते हुए पुरानी कलक्ट्री पहुंच सभा में परिवर्तित हो गया।
सभा में किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा की जमापूंजी उनके कार्यकर्ता है। राय सरकार ने पिछले पांच वर्षो के दौरान राय सरकार ने विकास कार्य करवाएं है तथा राय के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य किया है। अब वक्त है जनता भाजपा के इन पांच वर्षो में हुए कार्यो का आंकलन करे और पुन: भाजपा को मौका देवे ताकि विकास के शेष कार्यो को सम्पादित किया जा सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड़, जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी, भाजपा जिला महामंत्री महेश पालीवाल, रेलमगरा उप प्रधान गोविन्द सोनी, प्रकाश खेरोदिया, राजसमन्द मण्डल अध्यक्ष प्रमोद गौड, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल आदि ने भी विचार रखे। सभा के उपरांत माहेश्वरी समर्थकों के साथ थाली-मांदल व ढोल के साथ नामांकन के लिए कलेक्ट्री की ओर रवाना हुई। जुलूस में रेलमगरा मंडल अध्यक्ष शंकर सुथार, प्रवीण नन्दवाना, रमेश पालीवाल, पालिकाध्यक्ष अशोक रांका, ओम पारीक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, हितेश जोशी, जीवन लाल सोनी, मंडल महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, सुरेश जोशी, कैलाश कुमावत, भाजपा जिला मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक मधुप्रकाश लङ्ढा, पूर्व उप प्रधान भानु पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, दिनेश पालीवाल, उप प्रधान दिनेश बडाला, रामलाल लौहार, भाजपा इकाई अध्यक्ष रमेश पालीवाल, महामंत्री आेंकारलाल कुमावत, किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल कुमावत, उप सरपंच भेरूलाल कुमावत आदि मौजूद थे।
महिलाओं ने गाएं जीत के गीत : सांसद किरण माहेश्वरी जब रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत करने गई इस दौरान कलेक्ट्री परिसर के द्वार संख्या चार के बाहर महिलाएं वसुंधराजी रो केणो है वोट कमल ने देणो है आदि भाजपा की जीत के लिए गीत गाती नजर आई।
आशीर्वाद लिया : नामांकन भरने के बाद जब किरण माहेश्वरी कलेक्ट्रेट परिसर में बाहर आई तो बाहर खडे वरिष्ठ जनों के पैर छूकर उन्होंने आशीर्वाद भी लिया। वहीं जब किरण माहेश्वरी समर्थकों के साथ कलेक्ट्री परिसर से बाहर निकल रही थी तब एक वृध्दा ने उनके पैर छुने लगी तो माहेश्वरी ने उसे गले से लगा लिया।

No comments: