Wednesday, January 28, 2009

बिहारी बाबू ने उड़ाई भाजपा नेताओं की निंद

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा नेताओं की नींद पिछले काफी समय से उड़ाई हुई थी। बीच में समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह और मुलायम सिंह से उनकी मुलाकात ने भाजपा ही नहीं संघ परिवार की हालत भी खराब कर दी थीं। शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में सबसे पहले शामिल होने वाले फिल्म स्टार रहे हैं और वे ही दो बार केंद्रीय मंत्री रह चुकने वाले अकेले फिल्म स्टार हैं।उनकी पार्टी और उनका दोनों का दावा है कि वे जहां से चुनाव लड़ेंगे, जीत जाएंगे लेकिन पटना साहिब सीट के लिए ज्यादा आसान इसलिए थी क्योंकि वहां कायस्थ बहुल मतदाताएं और यही कारण है कि भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद भी कायस्थ होने के बहाने इस सीट पर जोर लगा रहे थे। रविशंकर प्रसाद सुषमा स्वराज के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री बने थे और उन्होंने सुषमा जी के ज्यादातर फैसलों को उलट कर रख दिया था। इसलिए भी सुषमा स्वराज ने शत्रुघ्न सिन्हा का साथ दिया।भैरोसिंह शेखावत और कल्याण सिंह की नाराजी के बाद भाजपा अब और नेताओं को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाना चाहती। फिल्म स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा की धमकी के सामने घुटने टेकते हुए पार्टी ने उन्हें पटना साहिब से उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत दिए हैं। इस बाबत औपचारिक घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद की जाएगी। उधर, 28 और 29 तारीख को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश की 30 और दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है।पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को राज्यसभा के लिए टिकट नहीं दिया गया था। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। ऐसी स्थिति में अमूमन प्रत्याशी को पसंद वाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा जाता है। यदि प्रदेश द्वारा पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का नाम विचार के लिए चुनाव समिति के सामने आएगा तो उस पर विचार जरूर किया जाएगा। शत्रुघ्न सिन्हा सार्वजनिक रूप से पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। इसे लेकर पार्टी के कुछ नेता नाराज थे। सिन्हा ने इस दौरान यह जताने में कोई झिझक नहीं दिखाई कि उन्हें यदि पटना साहिब से उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो वे पार्टी भी छोड़ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व ने सिन्हा को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि उन्हें पटना साहिब से ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

No comments: