Tuesday, January 27, 2009

आतंवाद को देश के साथ प्रत्यक्ष युद्ध

राजसमन्द। भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी ने आतंवाद को देश के साथ प्रत्यक्ष युद्ध के समाज बताया है। आतंवाद का सामना पूरी सख्ती के साथ करके हम ही देश की अखण्डता बनाए रख सकते हैं।किरण रेलमगरा पंचायत समिति में गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने नागरिकें से छल कपट एवं अनैतिकता से अर्जित सफलता को सम्मान नहीं देने का अनुरोध किया। जीवन मे सत्यनिष्ठा, शुचिता एवं परिश्रम से अर्जित सफलता को सम्मानित करके ही हम समाज एवं देश को आगे बढा सकते हैं। किरण ने रेलमगरा पंचायत के विकस में भी झण्डारोहरण किया। किरण ने परिजनो के निधन पर शोक संतप्त बाडिया निवासी मोहनलाल माली, कुरज निवासी मोहनलाल सुखवाल, जावद निवासी हीरालाल पालीवाल, पीपरडा निवासी मोहन जोशी, मजा बडारडा सरपंच मोहन श्रीमाली के यहां जाकर संवेदन व्यक्त की। वे सायंकाल मेवाड एक्सप्रेस से केन्द्रीय चुनाव समिति की सभा में भाग लेने नई दिल्ली गई।

No comments: