Monday, January 12, 2009

राहुल के बाद अब प्रियंका को भी कांग्रेस में लाने की मुहिम

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताने की मुहिम के बाद अब कांग्रेस में उनकी बहन प्रियंका को चुनाव मैदान में उतरने के लिए मनाने की कवायद शुरू हो गई है।पार्टी ने सोमवार को यहां कार्यकर्ताओं की मांग को हवा देने का काम किया। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका का चुनाव मैदान में उतरना कांग्रेस के लिए फायदेमंद होगा। मुरादाबाद के कुछ स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से प्रियंका को इस लोकसभा सीट से चुनाव में उतारने की मांग की है। इस बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि अगर ऐसा कोई प्रस्ताव है तो आलाकमान को इस पर विचार करना चाहिए।नटराजन ने आगे कहा कि प्रियंका का चुनाव लड़ना बेहद फायदेमंद रहेगा। उनकी अलग छवि है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका के पति राबर्ट बढ़ेरा मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

No comments: