Wednesday, January 21, 2009

कल्याण और राजवीर समाजवादी पार्टी में शामिल

भारतीय जनता पार्टी से आज इस्तीफा देने वाले कल्याण सिंह के पुत्र और राज्य के पूर्व मंत्री राजवीर सिंह के जल्दी ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना है।सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने इस आशय का संकेत देते हुए पत्रकारों से कहा कि कल्याण सिंह देश के बड़े नेता हैं और उनके प्रति उनके दिल में बहुत सम्मान है।यादव ने कहा कि राजवीर सिंह के पास गजब की क्षमता है और भविष्य में वह बड़ा राजनेता बनेंगे।सपा सूत्रों के अनुसार राजवीर सिंह आगामी गुरूवार को सपा में शामिल हो सकते हैं । दूसरी ओर सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि कल्याण सिंह का भाजपा से इस्तीफा देना लोकसभा चुनाव में सपा के लिए फायदेमंद होगा।

No comments: