Tuesday, January 27, 2009

लोकसभा चुनावों में बिहार से सिन्हा को टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता शत्रुठघ्न सिन्हा को आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार से टिकट देगी।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह यहां राज्य में पार्टी प्रत्याशी तय करने के लिए आयोजित प्रदेश में पार्टी के नेताओं की बैठक में भाग लेने आए थे।सिन्हा द्वारा पार्टी छोड़ने की अफवाह के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंनें कहा कि सिन्हा बिहार से पार्टी टिकट की मांग कर रह थे और उनकी यह मांग पार्टी ने पहले ही मान ली है। सिंह ने स्पष्ट किया कि सिन्हा पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

No comments: