Thursday, January 22, 2009

भाजपा डूबता जहाज : कांग्रेस

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को डूबते जहाज की संज्ञा देते हुये आज कहा कि पहले उसके सहयोगी दल उससे किनारा कर गये और अब उसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।कांग्रेस की प्रवक्ता जयंती नटराजन ने यहां पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कल्याण सिंह के भाजपा से इस्तीफा देने के मद्देनजर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई घटक दल भाजपा को या तो छोड़ दिया है या उसे पूरी तरह से अनदेखा कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण पंजाब के शिरोमणि अकाली दल है जिसने भाजपा से पूछे बिना सुखबीर सिंह बादल को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।उन्होंने कहा कि पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के खुल कर सामने आने के बाद कल्याण सिंह ने भाजपा छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डूबते जहाज को देखते हुये उसके नेताओं ने उससे किनारा करना शुरू कर दिया है।

No comments: