Saturday, January 24, 2009

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपाइयों को जुटने का आह्वान किया

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपाइयों को जुटने का आह्वान किया। माहेश्वरी शुक्रवार को होटल न्यू महाराजा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी।माहेश्वरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का कार्यकर्ता संकल्प ले। उन्होंने जन समस्याओं को पुख्ता रूप से उठा कर आम जनता के सुख दुख में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री हेमन्त पालीवाल, भाजपा प्रवक्ता जनक सिंह देवड़ा, राकेश सोनी, अजय कनेरिया, सुनील पालीवाल ने किरण माहेश्वरी व विधायक कल्याण सिंह चौहान का श्रीजी की छवि, उपरना भेंट कर स्वागत किया गया।इस बीच जावद गांव के भाजपा कार्यकर्ता सुरेश पालीवाल की ओर से चौहान व माहेश्वरी की जीत की खुशी में श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग मनोरथ करवाया गया। पालीवाल के नेतृत्व में जावद से पैदल आए पदयात्रियों तुलसीराम, गिर्राज, रमेश, महेश (पालीवाल) का किरण माहेश्वरी ने उपरना पहना कर स्वागत किया। इस दौरान पार्षद कालूलाल कुमावत, मोहम्मद असलम, सुभाष सामोता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: